Please enable javascript.राशि से जानें अपने पार्टनर की कमियां - राशि से जानें अपने पार्टनर की कमियां - Navbharat Times

राशि से जानें अपने पार्टनर की कमियां

नवभारतटाइम्स.कॉम 12 Aug 2013, 5:34 pm
  • राशि से जानें अपने पार्टनर की कमियां

    राशि से जानें अपने पार्टनर की कमियां

    हर राशि के व्यक्ति में कुछ नेगेटिव गुण होते हैं जो उस व्यक्ति के व्यवहार को प्रभावित करते हैं। अगर बात डेटिंग की हो तो आपके लिए यह जानना आवश्यक हो जाता है कि किस राशि के व्यक्ति में कौन से नकारात्मक गुण हैं। जानिए राशियों के हिसाब से व्यक्ति के नकारात्मक गुणों के बारे में...

  • मेष

    मेष

    मेषः- पुरुषः इस राशि के पुरुष की खासियत यह होती है कि जब तक यह खुद को आकर्षित करने वाली चीज को हासिल नहीं कर लेता तब तक उसके लिए यह चैलेंज रहता है लेकिन एक बार उसे हासिल करने के बाद उसमें इसकी रुचि नहीं रह जाती। फिर यह आपके होने के बावजूद दूसरी लड़कियों से भी फ्लर्ट करना शुरू कर देता है।

    महिलाः इस राशि की महिलाएं कभी-कभी इस हद टीज करती हैं कि आपको लगता है कि वह आपको निशाना बना रही है। कई बार उसका डोमिनेटिंग नेचर आपको हर्ट करता है। उसे इस बात की चर्चा करने में गर्व का अनुभव होता है कि उसने कितने दिल तोड़े हैं।

  • वृष

    वृष

    वृषः- पुरुषः इस राशि के पुरुष रोमांस में जो शुरुआती एक्साइटमेंट दिखाते हैं वह दोनों पार्टनर के करीब आने के साथ ही शिथिल पड़ता जाता है। इस राशि के लोग डेट में सस्ती जगहों पर जाना पंसद करते हैं।

    महिलाः इस राशि की महिलाएं इनकम और पैसे को ज्यादा महत्व देती हैं। उनके लिए आपके प्यार से ज्यादा अहम आपका बैंक बैलंस होता है।

  • मिथुन

    मिथुन

    मिथुनः- पुरुषः इस राशि के पुरुषों को समझना बहुत मुश्किल होता है। ये अपनी ही दुनिया में खोए रहते हैं। यहां तक कि डेट पर वह अपने ऑफिस के काम से जुड़े फोन कॉल्स लेते रहते हैं। इनकी रुचि एक साथ कई महिलाओं में रहती है और इसलिए जब ये आप फोन पर आपसे प्यारी बातें कर रहे हों तब भी आप नहीं जान सकते कि उनके दिमाग में कौन है।

    महिलाः इस राशि की महिलाएं डेट पर एकदम अलग-थलग हो सी हो जाती हैं। यहां तक कि सीधा आई कॉन्टैक्ट भी उन्हें नर्वस कर देता है। कभी-कभी वह ऐसी बेवकूफी भरी बातें करती है कि बात बिगड़ जाए। अपने एक्साइटमेंट को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।

  • कर्क

    कर्क

    कर्कः- पुरुषः इस राशि के पुरुष भावुक होते हैं और अपने कंफर्ट जोन में रहना पसंद करते हैं। ज्यादातर ये अपनी आलोचना बर्दाश्त नहीं कर पाते। इनका मूड बहुत तेजी से बदलता है। ये रोमांटिक तो होते हैं लेकिन डेट के दौरान किस बात पर इनका मूड कब बदल जाए कहना मुश्किल है।

    महिलाः इस राशि की महिलाएं इतनी भावुक होती है कि पहली डेट पर ही अपने दिल टूटने और धोखे की कहानी सुनाने लगती है। प्यार और विश्वास पाने के लिए ये सेक्स को एक औजार की तरह प्रयोग कर सकती हैं। अक्सर अपने गलत निर्णयों से मुश्किलों को दावत दे देती हैं, जिनसे बचने का इनके पास कोई उपाय नहीं होता।

  • सिंह

    सिंह

    सिंहः- पुरुषः अपने जीने के शाही अंदाज के काऱण ये मान लेते हैं कि आप कहीं नहीं जाने वाले हो। खासतौर पर अगर आप इस रिश्ते को लेकर सीरियस हैं। ये अटेंशन पाने के भूखे होते हैं। अपने तानाशाही रवैये के कारण अक्सर ये आपकी भावनाओं का भी ख्याल नहीं रखते।

    महिलाः इस राशि की महिलाओं को अगर आपने गुस्सा दिलाया तो वे आपकी एक नहीं सुनेगी। इन्हें महंगे गिफ्ट्स पसंद होते हैं। अगर वह रिलेशनशिप को लेकर सीरियस नहीं है तब भी वह चाहती है कि उसके साथ उसका पार्टनर महारानी जैसा व्यवहार किया जाए और बाकी सब उसकी आज्ञा मानें।

  • कन्या

    कन्या

    कन्याः- पुरुषः इस राशि के पुरुष आपकी तारीफ को लेकर करने में कंजूसी बरतते हैं। सफाई और स्वास्थ को लेकर उनका जुनून आपको परेशान करे देगा। वह आपके द्वारा बनाए गए अच्छे खाने में भी कमी निकाल देंगे। उनके लिए परफेक्शन ही सबसे महत्वपूर्ण होता है।

    महिलाः इस राशि की महिलाएं भी खाने के मामले में आपके स्वाद और पसंद की आलोचना कर सकती हैं। ये रूटीन जिंदगी जीने की आदी होती हैं और कुछ नया करने से बचती हैं। अगर आपको रोमांच पसंद करने वाले पार्टनर की तलाश है तो आपको निराशा होगी। छोटी बातों का बतंगड़ बनाने की उनकी आदत आपकी ऊर्जा नष्ट करने का ही काम करेगी।

  • तुला

    तुला

    तुलाः- पुरुषः इस राशि के पुरुष मुश्किल परिस्थितयों में घबरा जाते हैं। इसलिए इस राशि के पुरुषों से स्थितियों के संभालने की उम्मीद न करें। ये डरपोक और परम्परागत होते हैं। ये बिना किसी वास्तविक ऐक्शन लेने के अपनी ही दुनिया में खोए रहते हैं।

    महिलाः इस राशि की महिलाएं अपनी बुद्धमानी की श्रेष्ठता साबति करने की कोशिश करती हैं जोकि कई बार होती भी नहीं। ये अपनी नापसंद को सार्वजनिक तौर पर जाहिर करती हैं और आपकी भावनाओं के प्रति असंवेदनशील होती हैं।

  • वृश्चिक

    वृश्चिक

    वृश्चिकः- पुरुषः प्यार का पहला पड़ाव पार करने के बाद ये अपना असली रंग दिखाते हैं। ये आप पर अपना पूरा नियंत्रण रखने के लिए आपके हर कदम पर नजर रखते हैं। अगर इन्हें जरा भी शक हो कि उन्हें धोखा दिया गया है तो ये अपना आपा खो बैठते हैं।

    महिलाः अगर इस राशि की महिलाओं को लगे कि आप आपनी सीमा पार कर रहै हैं तो ये आपको सबक सिखा सकती हैं। इस राशि की महिलाएं भी अपने पार्टनर पर पूना नियंत्रण चाहती हैं और इसके लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं।

  • धनु

    धनु

    धनुः- पुरुषः इस राशि के लोग कमिटमेंट को लेकर सीरियस नहीं होते। रिलेशनशिप के शरुआती दौर में ये थोड़े सीरियस दिखते हैं लेकिन आगे बढ़ने के साथ सीरियसनेस जाती रहती है। इनके लिए फिजिकल रिलेशनशिप बनाना एक खेल की तरह होता है। भावनात्मकता इनके लिए उतना मायने नहीं रखती। किसी बेहतर के मिलने पर ये तुरंत आपको छोड़ने को तैयार भी हो सकते हैं।

    महिलाः इस राशि की महिलाएं शरारती होती हैं। ये आपके साथ बिताए बेहद प्यारे और निजी पलों को अपने दोस्तों के साथ शेयर करने से भी नहीं हिचकतीं। अगर उन्हें लगता है कि आप उनकी आजादी पर पावंद लगा रहे हैं तो ये अपना आपा खो बैठती हैं।

  • मकर

    मकर

    मकरः- पुरुषः इस राशि के पुरुष बहुत ही आत्मकेंद्रित होते हैं। ये आपको भी सफलता पाने की सीढ़ी की तरह इस्तेमाल करते हैं। इनके लिए सफलता आपसे ज्यादा महत्वपूर्ण होती है। कई बार आपको उन्हें आपकी उपस्थिति का अहसास दिलाना पड़ता है लेकिन उन्हें इस बात का कोई फर्क नहीं पड़ता।

    महिलाः इस राशि की महिलाएं जिद्दी और बोरिंग हो सकती हैं ये अक्सर प्यार और आकर्षण के खेल को बिना भावनाओं को शामिल न करने की गलती कर बैठती हैं है। उसके साथ डेट पर आपको ऐसा लगेगा जैसे आप किसी इंटरव्यू के लिए आए हैं और वह आपकी बॉस हैं।

  • कुंभ

    कुंभ

    कुंभः- पुरुषः इस राशि के पुरुष बिना कारण के ही असुरक्षा की भावना से ग्रस्त हो जाते हैं। संभव है कि जब आप इनसे गहरे भावनात्मक लगाव की उम्मीद करें तब ये आप से अलग हो जाएं। उनका सनकी व्यवहार आपको हैरानी में डाल सकता है।

    महिलाः इस राशि के महिलाओं का एक पक्ष हमेशा रहस्तमयी होता है। जिसके बारे में आप नहीं जान पाते है। ये आपकी बातों पर अमल नहीं करती। उसके लिए रैली में जाना आपको प्रॉयरिटी देने से भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है। वह पूरी तरह से खुद को आपको सौंपने में भी असहज महसूस करती है।

  • मीन

    मीन

    मीनः- पुरुषः अपने आर्दशवादी नजरिए के कारण इस राशि के पुरुष डेट से बहुत ज्य़ादा उम्मीद करते हैं। उनके ज्यादा भावनात्मक नजरिए से आपको उन्हें हैंडल करने में परेशानी हो सकती है। मुश्किल परिस्थितयों में ये आपका साथ निभाने के बजाय साथ छोड़ सकते हैं।

    महिलाः इस राशि की महिलाएं बहुत भावुक और कम यथार्थवादी होती है और अपनी ही बनाई हुई दुनिया में जीती हैं, जो उन्हें कमिटमेंट के लिहाज से कमतर बनाता है।