Please enable javascript.21 september 2021 Aaj Ka Rashifal Kark, Cancer Daily Horoscope In Hindi

Cancer horoscope today आज का कर्क राशिफल 21 सितंबर 2021 : बिना वजह की बातों को तूल न दें

Authored byगीतिका दुबे | नवभारतटाइम्स.कॉम 21 Sep 2021, 6:45 am

cancer horoscope in hindi 21 september 2021 kark rashifal avoid useless talks focus on your work ganeshji ko laddu chadhayen
Cancer horoscope today आज का कर्क राशिफल 21 सितंबर 2021 : बिना वजह की बातों को तूल न दें

आजीविका : कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मिलेजुले परिणाम दर्शाने वाला रहेगा। काम धंधे से संबंधित कार्यों में आपको सफलता मिलेगी तो वहीं जीवन से जुड़ी कुछ और बातें आपको कष्‍ट से सकती हैं। किसी के दुख से दुखी हो सकते हैं। नौकरी करने वाले कुछ कामों को तीव्र गति से निपटाने हेतु प्रयास देखे जा सकते हैं तो कुछ अन्य कामों में धीमी गति देखने को मिलेगी। व्‍यापारियों का मुनाफा बढ़ने से उनके आत्‍मविश्‍वास में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा वर्ग में सेल्स कर्मचारियों पर ऑर्डर प्राप्त करने हेतु दबाव देखा जा सकता है।

पारिवारिक जीवन : घर परिवार में गृह कलेश की स्थिति किसी ना किसी कारण से बनी रहेगी और आपके मन में क्रोध की भावना बढ़ सकती है। बेहतर होगा कि आप क्रोध पर काबू रखने का प्रयास करें और बिना वजह की बातों को तूल न दें।

आज आपकी सेहत : किसी ना किसी बात को लेकर मानसिक चिंताए बनी रहेंगी। ध्यान करना लाभकारी हो सकता है। थोड़ा वक्‍त सुबह टहलने के लिए जरूर निकालें।

आज कर्क राशि के उपाय : आज आपको गणेशजी को लड्डू का भोग लगाना चाहिए और प्रसाद बच्‍चों में वितरित कर देना चाहिए।

ऐस्‍ट्रॉलजर अमित सोनी
aks@hotmail.co.in

गीतिका दुबे
लेखक के बारे में
गीतिका दुबे
गीतिका दुबे का बतौर पत्रकार करियर 11 साल का है। वह ज्योतिष विद्या में ग्रह गोचर, टैरो, अंक ज्योतिष पर 6 साल से काम कर रह रही हैं। धार्मिक विषयों पर भी इनका ज्ञान समृद्ध है। इन्होंने गरुड़ पुराण, विष्णु पुराण, शिव पुराण, मत्स्य पुराण, भविष्य पुराण सहित वास्तु विज्ञान का गहरा अध्ययन किया है। और अब इससे जनमानस को लाभ दिला रही हैं। खाली वक्त में इन्‍हें यात्रा करना और संगीत सुनना पसंद है। प्रेरक कथाएं पढ़ना भी इनको पसंद है। भगवान शिव और भगवान राम की लीला कथाओं का अध्ययन और उनका विश्लेषण करना इनका प्रमुख और प्रिय विषय है।... और पढ़ें

अगला लेख

Astroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर