ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की शुक्रवार को पहली डेथ ऐनिवर्सरी है। सिलेब्स, फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें अलग-अलग तरह से याद कर रहे हैं। कोई उनके साथ तस्वीरें शेयर कर रहा है तो कोई लंबा-चौड़ा पोस्ट लिख रहा है। इस बीच रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ मां नीतू कपूर (Neetu Kapoor) के घर पहुंचे। इसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। आप भी देखें...
Rishi Kapoor Death Anniversary: गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट संग नीतू कपूर के घर पहुंचे रणबीर, देखें तस्वीरें
ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की पहली बरसी है, ऐसे में रणबीर और आलिया एकसाथ हैं। कपूर परिवार में आलिया का खास स्थान है। खुद ऋषि कपूर भी आलिया को काफी मानते थे।
नवभारतटाइम्स.कॉम 30 Apr 2021, 1:26 pm