लौंग की चाय पीने से होंगे इतने सारे फायदे

नवभारतटाइम्स.कॉम 10 Sep 2016, 12:04 pm
  • लौंग की चाय पीने से होंगे इतने सारे फायदे

    लौंग की चाय पीने से होंगे इतने सारे फायदे

    चाय काफी लोगों को पसंद होती है। ऐसे में कई लोग अपने दिन की शुरुआत चाय के साथ ही करना पसंद करते हैं। लेकिन कई लोगों को ग्रीन टी का चस्का होता है। अगर आप वही ग्रीन टी या ब्लैक टी पीकर बोर हो चुके हैं, तो एक बार लौंग की चाय ट्राई करके देखें। लंच या डिनर के पहले 1 कप लौंग की चाय पीने से शरीर में खून का फ्लो अच्छा होता है और मुंह में लार बनने लगती है जो खाने को हजम करने में सहायक होती है। यह असिडिटी और पेट के दर्द से भी आराम दिलाता है। लौंग तो हर घर के किचन में मौजूद होती है, तो अगर आपको अपनी हेल्थ प्रॉब्लम्स दूर करनी हैं तो लौंग की चाय पीना ना भूलें। सिर्फ खाने को पचाने में ही नहीं और कई चीजों में भी लौंग की चाय काफी फायदेमंद है। आइये आज जानते हैं, इसके फायदों के बारे में...

  • आइए जानते हैं इसे कैसे बनाएं

    आइए जानते हैं इसे कैसे बनाएं

    1 चम्मच लौंग को दरदरा पीस लें। फिर इस पाउडर को 1 कप पानी में डाल कर 5-10 मिनट तक उबालें। जब यह उबलना शुरू हो जाए तब इसमें आधा चम्मच टी पाउडर मिला कर कुछ मिनटों तक पकाएं। फिर पानी को छान कर हल्का ठंडा करके पिएं। आप इसे स्टोर कर फ्रिज में भी रख सकते हैं।

  • स्किन इन्फेक्शन से राहत दिलाए

    स्किन इन्फेक्शन से राहत दिलाए

    यह आपको कई तरह के स्किन इन्फेक्शन से राहत दिलाएगा। लौंग की चाय में ऐसा तेल पाया जाता है जो शरीर से टॉक्सिन निकालता है। अगर इसे किसी घाव पर लगाया जाए तो वह जल्दी ठीक हो जाता है। यह फंगल इन्फेक्शन और दाद से भी छुटकारा दिलाता है।

  • गठिया दर्द में मिलता आराम

    गठिया दर्द में मिलता आराम

    अगर आपको गठिया से जुड़ा दर्द है तो आपको आई कोल्ड लौंग की चाय से आराम मिल सकता है। लौंग काफी ताकतवर होती है इसलिए दर्द वाली जगह पर लौंग की चाय के पानी से दिन में 2 या 3 बार 20 मिनट के लिए सिंकाई कर सकते हैं। इससे जोड़ों का दर्द, सूजन और लिगामेंट इंजरी में फायदा मिलेगा।

  • ऐसी और तस्वीरें देखेंडाउनलोड ऐप
  • आंत के परजीवी मारता है

    आंत के परजीवी मारता है

    लौंग की चाय में ऐंटि इन्फ्लेमेंटरी कम्पाउंड होता है, जो शरीर से परजीवी हटाने का काम करता है। इससे पेट दर्द और डायरिया ठीक होता है।

  • साइनस इंफेक्शन दूर करे

    साइनस इंफेक्शन दूर करे

    सीने में जकड़न या साइनस की समस्या में आप 1 कप गरम लौंग की चाय सुबह पी सकते हैं। इससे कफ साफ होता है और शरीर गर्म होता है।

  • Loading ...
  • मसूड़ों और दांतों के दर्द से छुटकारा दिलाए

    मसूड़ों और दांतों के दर्द से छुटकारा दिलाए

    अगर मसूड़ों और दांतों में दर्द हो तो गरम लौंग की चाय से कुल्ला करें। इससे मुंह के बैक्टीरिया खत्म हो जाएंगे और झट से आराम मिलेगा।