Please enable javascript.vikrant bhuria became mp youth congress president, kamal nath congratulated : विक्रांत भूरिया बने एमपी यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष, कमलनाथ ने दी बधाई

विक्रांत भूरिया बने एमपी यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष, कमलनाथ ने दी बधाई

नवभारतटाइम्स.कॉम 18 Dec 2020, 12:25 pm

एमपी में यूथ कांग्रेस का रिजल्ट आ गया है। विक्रांत भूरिया यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए हैं। पूर्व सीएम कमलनाथ ने उन्हें बधाई दी है। विक्रांत कांग्रेस के कद्दावर नेता कांतिलाल भूरिया के बेटे हैं।

हाइलाइट्स

हाइलाइट्स
  • कांतिलाल भूरिया के बेटे विक्रांत भूरिया बने यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष
  • विक्रांत भूरिया 2010 में झाबुआ से विधानसभा चुनाव भी लड़े थे
  • पूर्व सीएम कमलनाथ ने विक्रांत भूरिया को दी है बधाई
  • यूथ कांग्रेस चुनाव के लिए ऑनलाइन हुई थी वोटिंग
Epf4UjcXMAAMSUO
भोपाल
एमपी में यूथ कांग्रेस का चुनाव संपन्न हो गया है। विक्रांत भूरिया यूथ कांग्रेस के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। विक्रांत को चुनाव इस चुनाव में 40850 वोट मिले हैं। वहीं, प्रतिद्वंदी संजय सिंह को 20 हजार वोट मिले हैं। वोटिंग की प्रक्रिया ऑनलाइन कराई थी। शुक्रवार को सुबह परिणाम घोषित किया गया है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने विक्रांत भूरिया को बधाई दी है।
2018 में भी झाबुआ से विधानसभा चुनाव लड़े थे। लेकिन विक्रांत चुनाव हार गए गए थे। हालांकि उपचुनाव में उनके पिता कांतिलाल भूरिया चुनाव जीत गए थे। एमपी कांग्रेस को 5 साल बाद नया अध्यक्ष मिला है। इस बार चुनाव के लिए कुल 9 उम्मीदवार मैदान में थे। कांग्रेस में 2011 के बाद से वोटिंग के जरिए यूथ कांग्रेस के चुनाव की शुरुआत हुई है।
undefined
कमलनाथ ने दी बधाई
पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि युवा कांग्रेस के चुनावों में एमपी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित होने पर डॉ विक्रांत भूरिया को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। साथ ही उन्होंने दूसरे पदाधिकारियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि उम्मीद करता हूं कि आप युवाओं की आवाज बन कर पार्टी की रीति-नीतियों के अनुरूप जनहित के लिए संघर्ष करेंगे।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर