ऐपशहर

दिल का ऑपरेशन करा 'आयुष्मान' हुए विष्णु

जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत दिल का इलाज लेने वाले पहले मरीज शांति नगर में रहने वाले विष्णु बने हैं। सेक्टर-10 सिविल हॉस्पिटल में बनी कैथ लैब ...

Navbharat Times 22 Jan 2019, 8:00 am

एनबीटी न्यूज, गुड़गांव : जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत दिल का इलाज लेने वाले पहले मरीज शांति नगर में रहने वाले विष्णु बने हैं। सेक्टर-10 सिविल हॉस्पिटल में बनी कैथ लैब में प्रधानमंत्री जन आरोग्य (आयुष्मान भारत) योजना के तहत फ्री में उनके हार्ट का ऑपरेशन किया गया। दिल की धमनियों में रुकावट होने पर उन्हें परेशानी हो रही थी।

शांति नगर निवासी विष्णु (68) को छाती में दर्द की शिकायत थी। इसके इलाज के लिए कैथ लैब पहुंचे। जांच के बाद पता चला कि उनके दिल की धमनियों में रुकावट है। इसे खोलने के लिए उसकी एंज्यिोप्लास्टी सर्जरी कर स्टंट डालने की आवश्यकता थी। शनिवार को मरीज का यह ऑपरेशन किया गया। चिकित्सकों के मुताबिक उसकी हालत अब स्वस्थ है। कैथ लैब के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अजय दुआ ने बताया कि बाजार में सर्जरी कराने पर दो से ढाई लाख रुपये लगते, लेकिन यहां पर उनका फ्री में उपचार किया गया। योजना के तहत कैथ लैब में यह पहला ऑपरेशन हुआ है।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग