Please enable javascript.Basti ke Dubulia Block mein ek teacher ki do shaadi karane ka khulasa hone par BSA ne nilambit kar diya: बस्ती के दुबौलिया ब्लॉक में एक टीचर की दो शादी करने का खुलासा होने पर बीएसए ने निलंबित कर दिया

शादी के दो-दो लड्डू खाने में गुरुजी को आया बड़ा मजा, अब भुगत रहे सजा

guest Waseem-ahmad | Lipi 1 Sep 2022, 11:20 am

Basti News: विभागीय जांच में गुरुजी के दो शादी करने के राज से पर्दा उठ गया, जिसके बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्रकरण जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी की दो सदस्यीय टीम गठित कर दी है।

Teacher
बस्ती: शादी एक ऐसा लड्डू जो खाए वो पछताए, जो न खाए वो पछताए... कुछ ऐस ही बस्ती के एक शिक्षक के साथ हुआ। शादी के डबल लड्डू खाने के चक्कर में नौकरी पर बन आई। बीएसए ने शिक्षक को दो शादी करने पर निलंबित कर दिया। दरअसल, दुबौलिया ब्लॉक के कटारिया प्रथम गांव के परिषदीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार ने कूटरचित दस्तावेजों के सहारे दो शादी करली और इस तथ्य को नौकरी मिलने के बाद छिपा लिया। जांच में इसका खुलासा होने के बाद गुरुजी को निलंबित कर दिया गया है।

गुरुजी के दो शादी के राज विभागीय जांच में उठा पर्दा
विभागीय जांच में गुरुजी के दो शादी करने के राज से पर्दा उठ गया, जिसके बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्रकरण जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी की दो सदस्यीय टीम गठित कर दी है। मामला दुबौलिया ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कटारिया प्रथम का है।

रणवीर सिंह शिकायतकर्ता ने डीएम को पत्र लिख कर कराई जांच
दुबौलिया थाना क्षेत्र के पिपरा निवासी रणवीर सिंह की शिकायत पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को जांच के निर्देश दिए। इसी क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापक को शिकायती पत्र में उल्लेखित दो शादी करने और नौकरी में यह तथ्य छिपाने के आरोप के बाबत जवाब मांगा था, लेकिन प्रधानाध्यापक जांच के सामने से भागते रहे। शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए साक्ष्यों में प्रधानाध्यापक पर आरोप अस्पष्ट होने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन की अवधि में उन्हें पूर्व माध्यमिक विद्यालय दुबौलिया से संबंध किया गया है। प्रकरण की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी नगर अरुण कुमार व महेंद्र नाथ त्रिपाठी को नामित किया गया है।

दो शादी का नियम सेवा नियमावली में नहीं है
अध्यापक भर्ती चयन नियमावली में एक पत्नी का प्रतिबंध था, लेकिन आरोपी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार दो जीवित पत्नियों के रहते हुए एक पत्नी को दर्शाते हुए अध्यापक पद पर चयनित हो गए। राज्य सरकार की सेवा नियमावली में कर्मचारी को दो विवाह करने के लिए प्रतिबंधित किया गया है। राजेश कुमार की एक पत्नी अनीता तो दूसरी शीला देवी है। ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में दोनों महिलाओं के साथ पति राजेश कुमार का नाम दर्ज है।
इनपुट- वसीम अहमद
विवेक मिश्रा
लेखक के बारे में
विवेक मिश्रा
जन्मस्थली बाराबंकी है और कर्मस्थली तीन राज्य के कई शहर रहे हैं। 2013 में प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत की। मप्र जनसंदेश, पत्रिका, हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण होते हुए नवभारत टाइम्स के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा।... और पढ़ें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर