Bhojpuri Sad Song: अंजना सिंह का वो गाना जिसे सुन कचोट उठता है कलेजा... करीब 6 Cr बार देखा गया दर्द में डूबा ये गीत

भोजपुरी सिनेमा के गानों की जब भी बात आती है, तो अक्‍सर हमें झटकदार और झन्‍नाटेदार गाने ही सुनने को मिलते हैं। लेकिन भोजपुरी सिनेमा और म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री सिर्फ डांस और रोमांटिक गानों तक ही सीमित नहीं है। भोजवुड में ऐसे सैकड़ों सैड सॉन्‍ग भी बने हैं, जिनके सुनकर कलेजा फट पड़ता है। आंसुओं का सैलाब आ जाता है। इश्‍क में टूटे दिल को छूते ये गाने भी उतने ही हिट हैं, जिसने रोमांटिक गाने। एक ऐसा ही गाना है 'प्‍यार केकरो से ना करिहा', जो अंजना सिंह पर फिल्‍माया गया है।

साल 2014 में रिलीज फिल्‍म 'प्‍यार मोहब्‍बत जिंदाबाद' फिल्‍म के इस गाने की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि 2015 में यूट्यूब पर रिलीज इस गाने को 59.90 म‍िल‍ियन यानी करीब 6 करोड़ बार देखा जा चुका है। इस गाने को 'वेब म्‍यूजिक' चैनल ने रिलीज किया है।

विनय बिहारी के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म में अंजना सिंह और पवन सिंह की सुपरहिट जोड़ी है। गाने में सफेद रंग के सलवार सूट में अंजना सिंह आंखों में दर्द का समंदर लिए अपना हाल बता रही हैं। वह बेहतरीन अदाकारा तो हैं ही, उनके चेहरे के का भाव को देखकर आपका दिल भी पसीज जाएगा। इस गीत के बोल और इसका संगीत भी विनय बिहारी ने ही दिए हैं।

गाने में अंजना कहती हैं, 'दुनिया में सब कुछ करिहा, बतिया कहीं... प्यार केकरो से ना करिहा। जिनगी में सब कुछ दिहा, दिल ना दिहा... प्यार केकरो से ना करिहा। उड़ जाला निंदिया रहेला ना चैना, उड़ जाला निंदिया... सावन-भदउआ नियन बरसेला नैना, हो सावन-भदउआ नियन बरसेला नैना। केहू के दिल में बसा के दरद ना लिहा... प्यार केकरो से ना करिहा, हाय, प्यार केकरो से ना करिहा।'

ये भी देखें- गुलाबी साड़ी में आम्रपाली दुबे को देख लट्टू हो गए निरहुआ... करीब डेढ़ करोड़ बार देखा गया है ये गाना

Edited byजैसमिन | नवभारतटाइम्स.कॉम 15 May 2024, 4:56 pm
Loading ...