लखनऊ
पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के बेटे अमनमणि त्रिपाठी को समाजवादी पार्टी ने बाहर कर दिया है। उन्हें एसपी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने की वजह से बाहर किया गया है। एसपी महाराजगंज की नौतनवां सीट से कौशल किशोर सिंह उर्फ मुन्ना सिंह को चुनाव लड़ा रही है। अमनमणि उनके खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में हैं।
एसपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने पहले अमनमणि को ही प्रत्याशी घोषित किया था। बाद में अखिलेश यादव के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही अमनमणि का टिकट काटकर कौशल किशोर को टिकट दे दिया गया। अमनमणि इसके बाद खुद निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए मैदान में आ गए।
पार्टी ने अमनमणि के साथ ही उनके सहयोगियों पूर्व विधायक श्याम नारायण त्रिपाठी, सुधीर त्रिपाठी, अजीत मणि त्रिपाठी, राजेश्वरमणि त्रिपाठी, जमाल अहमद और गुड्डू खान को भी पार्टी से बाहर कर दिया।