मेष
ज्योतिषियों के मुताबिक क्योंकि मंगल मेष राशि का स्वामी है तो इस गोचर का परिणाम मिला-जुला रहेगा। यानी कि आप जितना प्रयास करेंगे, उतना लाभ मिलेगा। हालांकि स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों से दो-चार होना पड़ सकता है। इसके अलावा किसी यात्रा पर जाने का भी योग बन रहा है। लेकिन जाने से पहले जरूरी कागजात ले जाना न भूलें।
वृषभ
वृषभ राशि के लिए मंगल के इस गोचर का प्रभाव आपके खर्चों में वृद्धि कराएगा। अनचाही यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। ससुराल पक्ष से तनाव हो सकता है कि बढ़ जाए। बेहतर रहेगा कि वाद-विवाद की इस स्थिति से बचें। पार्टनर की सेहत का ख्याल रखें। अचानक धन लाभ का भी योग बन रहा है।
A से G:नाम के पहले अक्षर से जानें कितना रोमांटिक है आपका पार्टनर
मिथुन
मंगल का धनु में गोचर मिथुन राशि के लिए बेहद लाभाकारी रहेगा। आय में वृद्धि कराएगा। पदोन्नति के योग बनेंगे। जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ ही लाभ का योग है। हालांकि दांपत्य जीवन में कुछ उठापटक हो सकती है। ध्यान रखें कि इस दौरान किसी से कर्ज न लें।
कर्क
इस दौरान आप अपने पुराने कर्जे चुकाने में सफल रहेंगे। खर्चों में भी कुछ वृद्धि हो सकती है। कानूनी विवाद में सफलता मिलेगी। अगर किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता के प्रबल योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा और पदोन्नति के भी योग हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
सिंह
कार्यक्षेत्र में बदलाव के बारे में सोच रहे हैं तो आपको लाभ मिलेगा। संतान को लेकर कुछ टेंशन हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिए मिश्रित समय है। तनाव की स्थितियां बनेंगी लेकिन परेशान न हों। वाणी में माधुर्य बनाए रखें। इससे आप अपने रिश्ते को नई दिशा दे सकते हैं। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। अटका हुआ धन भी मिलेगा।
कन्या
मंगल का धनु में गोचर कन्या राशि के लिए परिवार में तालमेल का अभाव लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता हो सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंधों में सुधार होगा। बिजनस के मामलों में आपको लाभ मिलने का योग है।
H से N: नाम का पहला अक्षर बताता है कितना रोमांटिक है आपका पार्टनर
तुला
आपके मान-सम्मान में वृद्धि का योग है। विरोधी आपको परेशान करने का प्रयास करेंगे। लेकिन अंतत: परास्त ही होंगे। भाई-बहनों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। यात्राओं का भी योग है। ये आपके लिए सुखद रहेंगी। धन खर्च में वृद्धि हो सकती है।
वृश्चिक
मंगल के धनु में गोचर से वाणी में बदलाव आएगा। आर्थिक रूप से आपको लाभ ही लाभ होगा। वाद-विवाद की स्थितियां आएंगीं लेकिन आपके ऊपर इनका कोई असर नहीं पड़ेगा। ससुराल पक्ष से संबंध और भी प्रगाढ़ होंगे। सेहत के प्रति लापरवाही करने से बचें। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव आने की उम्मीद है।
धनु
मंगल के धनु राशि में गोचर करने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यवहार में भी तब्दीलियां आएंगी। प्रापॅर्टी के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को लाभ ही लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में कलह का सामना करना पड़ सकता है। नाराजगी बढ़ेगी। इसका प्रभाव आपके जीवन पर भी देखने को मिलेगा।
O से Z : नाम के पहले अक्षर से जानिए कितना रोमांटिक है आपका पार्टनर?
मकर
मकर राशि वालों के लिए मंगल का धनु में गोचर खर्चों में वृद्धि कराएगा। परिवार के लोगों का स्वास्थ्य कुछ खराब हो सकता है। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है। हालांकि विदेश जाने के प्रयास में लगे हुए लोगों को सफलता मिलेगी। यात्राओं का योग बन रहा है। मातृ पक्ष से विशेष धन लाभ का योग है।
कुंभ
कुंभ राशिवालों के लिए मंगल का धनु में प्रवेश जीवन में उन्नति के अवसर लेकर आएगा। इसके अलावा विरोधी भी परास्त होंगे। धन प्राप्ति के मामलों में भी आपको लाभ होगा। व्यापारी वर्ग को लाभ होगा। भाई-बहन के संबंधों में स्नेह बढ़ेगा। आपके कार्य और अधिकारों में वृद्धि होगी। जनसंपर्क का योग बन रहा है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
Magh Purnima 2020 : जानिए किस दिन है माघ पूर्णिमा और क्या है इसका महत्व?
मीन
मंगल के धनु राशि में गोचर करने से मीन राशिवालों को बीमारी से मुक्ति मिलेगी। जो भी कार्य अपने हाथ में लेंगे उसमें सफलता प्राप्ति के योग हैं। हालांकि पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। स्थानांतरण का भी योग बन रहा है। यह आपके लिए सुखद साबित हो सकता है।