ऐपशहर

Palmistry Circle Mark Meaning : हथेली में यहां गोल निशान, देखें कहां शुभ कहां अशुभ

अगर आप थोड़ा बहुत भी हस्‍तरेखा शास्‍त्र को जानते हैं तो हथेली के गोल निशान से आप काफी कुछ पता कर सकते हैं। इनकी स्थितियां यानी कि हथेली में बनीं रेखाओं पर बनने वाले इन निशानों को देखकर आप जीवन में होने वाली घटनाओं का अंदाजा लगा सकते हैं। आइए जानते हैं गोल निशान की कौन सी स्थिति देती है शुभ-अशुभ का संकेत.....

Authored byPriyanka Pandey | नवभारतटाइम्स.कॉम 25 Feb 2020, 1:47 pm
नवभारतटाइम्स.कॉम recognize auspicious and inauspicious status through palmistry
Palmistry Circle Mark Meaning : हथेली में यहां गोल निशान, देखें कहां शुभ कहां अशुभ


सूर्य पर्वत पर हो गोले का निशान तो

हस्‍तरेखा शास्‍त्र के मुताबिक अगर आपके सूर्य पर्वत पर वृत्त यानी गोले का निशान हो तो यह शुभ होता है। कहा जाता है कि इस निशान का संकेत होता है कि जातक को सरकारी क्षेत्र में सफलता मिलेगी। इसके अलावा उसे पैतृक संपत्ति का भी लाभ मिल सकता है। साथ ही साथ मान-सम्‍मान में वृद्धि का योग बनता है।

चंद्र पर्वत पर हो वृत का निशान तो

हस्‍तरेखा शास्‍त्र के मुताबिक यदि किसी व्‍यक्ति के चंद्र पर्वत पर वृत्त का निशान हो तो यह अशुभ मानते हैं। यह पर्वत हथेली में अंगूठे के दूसरी तरफ होता है। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार ऐसा निशान होने का मतलब है कि व्यक्ति को नदी, तालाब, समुद्र या फिर किसी भी जलस्रोत के पास लापरवाही से बचना चाहिए।

हस्‍तरेखा शास्‍त्र : हथेली में रेखाओं की इन 6 स्थितियों को न करें नजरअंदाज

हृदय रेखा पर हो वृत का निशान तो

हस्‍तरेखा शास्‍त्र कहता है कि यदि किसी व्‍यक्ति की हृदय रेखा पर वृत्त का निशान हो तो थोड़ा सतर्क हो जाएं। कहते हैं कि यह व्‍यक्ति को दिल संबंधी परेशानियां दे सकता है। या फिर इन्‍हें प्‍यार में धोखा भी मिल सकता है। इसके अलावा नेत्र रोग भी होने की आशंका रहती है।

जीवन रेखा पर वृत्त का निशान हो तो

हस्‍तरेखा शास्‍त्र के मुताबिक जीवन रेखा पर भी वृत का निशान शुभ नहीं माना गया है। कहा जाता है कि ऐसे व्यक्ति को जीवन में बार-बार कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। स्वास्थ्य के मामले में भी इनको बहुत सतर्क रहने की जरूरत होती है। इन्हें दुर्घटनाओं के प्रति कुछ ज्‍यादा ही सतर्क रहने की जरूरत होती है।

हाथों की लकीरों में छिपा है मोटापा बढ़ने का कारण, आप भी जानें कैसे?

गुरु पर्वत पर गोले का निशान हो तो

हस्‍तरेखा शास्‍त्र कहता है कि यदि किसी व्यक्ति की हथेली में गुरु पर्वत पर गोले का निशान हो तो यह एक अलग ही तरह का संकेत देता है। यह जातक के निराशावादी होने के बारे में बताता है। या फिर यह भी हो सकता है कि इनकी लोक-परलोक जैसे विषयों में अधिक रुचि हो। इसके अलावा ऐसे लोग अपने वैवाहिक जीवन में कई बार असंतुष्‍ट भी देखे गए हैं। तर्जनी उंगली जहां से शुरू होती है उस स्थान को गुरु पर्वत कहते हैं।

शुक्र पर्वत पर गोले का निशान हो तो

हस्‍तरेखा शास्‍त्र में शुक्र पर्वत पर वृत्‍त यानी कि गोले का निशान काम प्रवृत्ति को दर्शाता है। कहा जाता है कि वृत्त की यह स्थिति जातक में विपरीत लिंग के प्रति अत्‍यधिक रुचि को दर्शाता है। यही वजह है कि इनके वैवाहिक जीवन में तालमेल की कमी हो सकती है। इन्हें यौन रोग होने की भी आशंका रहती है। इसके अलावा ये भोग विलास की चीजों में खूब धन खर्च करते हैं। अंगूठा जहां से शुरु होता है वहां के आस-पास के स्थान को शुक्र पर्वत कहते हैं।

इन उपायों से जीवनरेखा और भाग्‍यरेखा भी बदल सकते हैं, आजमाकर देखे

लेखक के बारे में
Priyanka Pandey

अगला लेख

Astroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर