मंगलवार के दिन हनुमानजी को लाल रंग का वस्त्र जिसे लंगोटा कहते हैं इसे भेंट करना चाहिए। हनुमानजी को लंगोटा चढ़ाना बहुत ही लाभकारी माना गया है। इससे हनुमानजी प्रसन्न होते हैं। इससे शत्रुओं का प्रभाव कम होता है। असफलताओं से निकलने के लिए भी यह उपाय बहुत ही कारगर माना गया है।
हनुमानजी को प्रसन्न करने के लिए करें ये एक उपाय, सारी बाधाएं होंगी दूर
मंगलवार के दिन मसूर की दाल खाना चाहिए। इसका संबंध मंगल से माना जाता है। मंगल के अशुभ प्रभाव को दूर करने के लिए मसूर की दाल का दान भी लाभकारी माना गया है। मंगलवार के दिन उड़द की दाल खाने से बचना चाहिए। उड़द का संबंध शनि से माना गया है। इस दिन उड़द का सेवन स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालता है, ऐसा ज्योतिषशास्त्र का मत है।
मंगल को शुभ बनाने के लिए मंगलवार के दिन हनुमानजी को लाल सिंदूर का लेप करना चाहिए। इस दिन लाल चंदन का तिलक करना मंगलकारी माना गया है। मंगलवार के दिन भभूत का तिलक नहीं करना चाहिए।
मंगलवार के दिन इस हनुमान मंत्र का विधि-विधान से जप करें- ऊं नमो हनुमते रूद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा। इस मंत्र का जप करने से आपकी सभी संकट दूर हो जाएंगे। आने वाली समस्याओं का भी अंत होगा।
मंगलवार के दिन हनुमानजी की पूजा के दौरान एक हरे पान के पत्ते पर केसर या लाल चंदन से श्रीराम लिखें, फिर इसे भगवान को अर्पित कर दें। इससे हनुमानजी प्रसन्न होते हैं। इसके बाद पान के पत्ते को अपने बटुए में रख लें और जब पत्ता पूरी तरह से सूख जाए तो उसे किसी नदी में प्रवाहित दें। ऐसा करने से आपकी धन से संबंधित सभी समस्या दूर हो जाएंगी।
सप्ताह के व्रत और त्योहार: जानिए महत्वपूर्ण त्योहार और उनका महत्व
मंगलवार के दिन सबसे पहले राम मंदिर में जाकर हनुमानजी के श्री रूप के मस्तक का सिंदूर दाएं हाथ के अंगुठे से लेकर सीता माता के श्री रूप के चरणों में लगा दें। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामना पूरी हो सकती है।