ऐपशहर

जन्मदिन : 17 जून

अप्रैल, मई 2017 में अधिसंख्य जातकों का भाग्योदय अपने पुरुषार्थ और बुद्धि बल से होगा, लेकिन धार्मिक...

नवभारत टाइम्स 17 Jun 2016, 9:22 am
(मशहूर अभिनेता अरविंद स्वामी का भी आज जन्मदिन है। उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं)
नवभारतटाइम्स.कॉम annual astrological predictions for those born on 17 june in hindi
जन्मदिन : 17 जून


इस वर्ष सूर्य और मंगल वर्ष के स्वामी हैं। जीव साक्षिणी देहधारी प्रधान ग्रह मुंथा वर्ष लग्न में होने से आपके विशेष परिश्रम को उजागर करेगी। बौद्धिक प्रयासों में भी आशातीत सफलता का हर्ष होगा। कुछ जातकों को जून 2016 शेष से लेकर जुलाई तक अनियोजित तरीके से धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

इस वर्ष अगस्त से लेकर सितम्बर अक्टूबर तक मंगल ग्रह कार्यक्षेत्र पर हावी रहेगा। नवम्बर से दिसम्बर में लम्बी लाभकारी योजनाओं में पूंजी खर्च होगी। जनवरी 2017 में काम की व्यस्तता के चलते परिवार की उपेक्षा न करें।

फरवरी से मार्च तक धार्मिक यात्रा, संकीर्तन का कार्यक्रम बनेगा। धार्मिक विवाद में उलझना ठीक नहीं। अप्रैल, मई 2017 में अधिसंख्य जातकों का भाग्योदय अपने पुरुषार्थ और बुद्धि बल से होगा। विद्यार्थियों के लिए वर्ष उत्साहजनक रहेगा। मार्च में महिलाओं का दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।

अगला लेख

Astroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर