ऐपशहर

जन्मदिन 10 जुलाई: 2017-18 की वार्षिक भविष्यवाणी

आज ही भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावसकर और फेमस ऐक्टर आलोक नाथ का भी जन्मदिन है। इन्हें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।

नवभारतटाइम्स.कॉम 10 Jul 2017, 12:00 am
आचार्य कृष्ण दत्त शर्मा
नवभारतटाइम्स.कॉम Sunil-and-alok-nath

(आज ही भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावसकर और फेमस ऐक्टर आलोक नाथ का भी जन्मदिन है। इन्हें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।)

इस वर्ष का स्वामी बृहस्पति राहू-केतू के बीच में फंसा हुआ है अतः मिश्रित फलकारक है। जुलाई शेष महत्वाकांक्षी प्रकृति वालों के लिए मनोर्थ सिद्धि कारक रहेगा। अगस्त में नई खोज, रचनात्मक कामों के लिए प्रयत्नशील रहें। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा।

सितंबर-अक्टूबर में प्रतियोगिताओं में आपकी जीत होगी। बातचीत में गंभीरता रखें। नवंबर-दिसंबर में न चाहते हुए भी कहीं जाना पड़ सकता है। जनवरी-फरवरी 2018 में भी पर्यटन का योग बन रहा है।

मार्च-अप्रैल में मन की समस्याओं का समाधान प्रकृति स्वयं कर देगी। वर्ष का उत्तरार्ध खुशियां लेकर आ रहा है। मई में वाद-विवाद में शत्रुओं पर विजय से हर्ष होगा। जून से जुलाई प्रथम सप्ताह तक गृह शान्ति के लिए प्रत्येक बृहस्पतिवार को चने की दाल में गुड़ मिलाकर गाय को खिलाएं।

अगला लेख

Astroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर