ऐपशहर

जन्मदिन: 1 फरवरी 2017

मंगल, चन्द्रमा और राहू वर्ष के स्वामी हैं। फरवरी 2017 में अच्छी नौकरी के योग हैं।

नवभारतटाइम्स.कॉम 1 Feb 2017, 12:00 am
आचार्य कृष्णदत्त शर्मा
नवभारतटाइम्स.कॉम annual birthday prediction for those born on 1st february
जन्मदिन: 1 फरवरी 2017


(आज बॉलिवुड के मशहूर अभिनेता जैकी श्रॉफ का भी जन्मदिन है। उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं)


मंगल, चन्द्रमा और राहू वर्ष के स्वामी हैं। फरवरी 2017 में अच्छी नौकरी के योग हैं। यदि आप किसी पुराने विवाद, मुकदमे या उलझन में व्यस्त हैं तो मार्च में उन सबसे छुटकारा मिल जाएगा। कुछ एक जातक जिनके जन्मकालीन ग्रह पेचीदा हैं और वर्तमान में शनि, राहू, केतू की दशाओं से ग्रस्त हैं, उनके लिए आगामी अप्रैल मई तक विशेष परिश्रम के उपरान्त संतोषजनक आर्थिक सफलता मिल जाएगी। जबकि व्यापारियों को प्रतिस्पर्धा और आर्थिक तेजी-मंदी का प्रकोप जून से लेकर जुलाई के अंत तक झेलना पड़ेगा।

कुछ लोगों को अगस्त मास से सितम्बर तक अपने वाहन मशीनरी आदि का लाभ होगा। अक्टूबर नवम्बर में पुनः व्यापार में शिथिलता रहेगी। दिसम्बर 2017 से जनवरी 2018 तक व्यापार में तेजी आएगी और लाभ मिलेगा। 1 जनवरी से 1 फरवरी 2018 तक महिलाओं की महत्वाकांक्षा पूर्ण होगी। विद्यार्थियों को सामान्य परिश्रम से ही अच्छी सफलता प्राप्त होगी। बृहस्पतिवार को पीली वस्तुओं का दान करते रहें।

अगला लेख

Astroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर