ऐपशहर

जन्मदिन: 31 जनवरी 2017

नया वर्ष रजत पाद से प्रवेश कर रहा है। फरवरी 2017 में ग्रहचाल मध्यम है, गुप्त शत्रुओं के षड़यंत्र से बचें।

नवभारतटाइम्स.कॉम 31 Dec 2016, 12:00 am
आचार्य कृष्णदत्त शर्मा
नवभारतटाइम्स.कॉम annual birthday prediction for those born on 31 jan
जन्मदिन: 31 जनवरी 2017


(आज मशहूर बॉलिवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा का भी जन्मदिन है। उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं)


नया वर्ष रजत पाद से प्रवेश कर रहा है। फरवरी 2017 में ग्रहचाल मध्यम है, गुप्त शत्रुओं के षड़यंत्र से बचें। मार्च से अप्रैल 2017 अंत तक पूर्वापेक्षा शुभ रहेगा। व्यय से अधिक लाभ होगा। कुशल जातकों के भाग्य का उदय मई से जून तक होगा। बुध के सहयोग से अधिकांश जातकों की बौद्धिक, धार्मिक और व्यवसायिक प्रयास सार्थक होंगे। जुलाई अगस्त कुछ अनावश्यक प्रपंचों के कारण परेशानी रहेगी। बौद्धिक कार्यों से जुड़े महानुभाव इस वर्ष सितंबर में अपने कामकाज का विस्तार करेंगे।

जो जातक नौकरीपेशा हैं, उनका मनोवांछित जगह पर बदलाव भी अक्टूबर से नवम्बर तक मामूली प्रयासों से हो जाएगा। दिसम्बर से लेकर जनवरी 15 सन् 2018 तक सभी स्थितियां सामान्य सुखद रहेंगी। महिलाओं के लिए वर्ष अधिक लाभप्रद है। विद्यार्थी को नियमित सहज परिश्रम से ही सफलता प्राप्त हो जायेगी। मंगल आपकी राशि के अनुकूल नहीं है। श्री सुन्दरकांड पाठ एक नित्य रात्रि में 8 बजे के उपरान्त शुद्ध धृत का दीपक जलाकर 40 दिन पर्यन्त करें।

अगला लेख

Astroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर