ऐपशहर

जन्मदिन 26 जून 2022: अपने जन्मदिन पर जानिए अर्जुन कपूर के साथ पूरे साल की भविष्यवाणी

कुछ जातक जिनके जन्म काली ग्रह अनुकूल नहीं हैं और वर्तमान में शनि राहु, केतु की दशाओं से ग्रस्त हैं, उनके लिए आगामी अगस्त और सितंबर तक विशेष परिश्रम के उपरांत संतोषजनक आर्थिक सफलता मिल जाएगी। संतोषजनक आर्थिक सफलता के लिए हर बृहस्पतिवार को पीली वस्तुओं का दान करते रहें।

Edited byपराग शर्मा | नवभारतटाइम्स.कॉम 26 Jun 2022, 5:07 am
(आज एक्‍टर अर्जुन कपूर, कुणाल कपूर और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का जन्मदिन है। इन्हें और आज जिन भी लोगों का जन्मदिन है उन सभी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जानिए अगला एक साल आपके लिए कैसा रहेगा।)
नवभारतटाइम्स.कॉम Arjun-kapoor
जन्मदिन 26 जून 2022


मंगल चंद्रमा और राहु वर्ष के स्वामी ग्रह हैं। जून के शेष दिनों में अच्छी नौकरी के योग बन रहे हैं। यदि आप किसी पुराने विवाद, मुकदमे अथवा उलझन में व्यस्त होंगे तो जुलाई में उन सबसे छुटकारा मिल जाएगा। कुछ जातक जिनके जन्म काली ग्रह अनुकूल नहीं हैं और वर्तमान में शनि राहु, केतु की दशाओं से ग्रस्त हैं, उनके लिए आगामी अगस्त और सितंबर तक विशेष परिश्रम के उपरांत संतोषजनक आर्थिक सफलता मिल जाएगी।

व्यापारियों को प्रतिस्पर्धा और आर्थिक तेजी-मंदी का प्रकोप अक्टूबर से लेकर नवंबर के अंत तक झेलना पड़ सकता है। कुछ लोगों को दिसंबर से जनवरी 2023 तक अपने वाहन मशीनरी आदि का लाभ होगा। फरवरी में पुनः व्यापार में शैथिल्य रहेगा। मार्च में व्यापार तेज होकर लाभ मिलेगा।

अप्रैल में महिलाओं की महत्वाकांक्षा पूर्ण होगी। मई के आरंभ से जून मास अंत तक विद्यार्थियों को सामान्य परिश्रम से ही अच्छी सफलता प्राप्त होगी। बृहस्पति वार पीली वस्तुओं का दान करते रहें।- आचार्य कृष्णदत्त शर्मा
लेखक के बारे में
पराग शर्मा
"पराग शर्मा धार्मिक विषयों और रेमेडियल ज्योतिष पर 7 साल से भी अधिक समय से काम कर रहे हैं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर इन्होंने गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से यह प्रतिकूल ग्रह दशाओं और परेशानी में चल रहे लोगों को उचित सलाह देकर उन्हें संकट से निकलने में मदद करते हैं। खाली समय में राजनीतिक और धार्मिक विषयों पर अध्ययन और चिंतन करना पराग को बहुत पसंद है। शोर शराबे की बजाय एकांत में ध्यान करना भी पसंद है, इसलिए जब कभी भी पराग को खाली एकांत समय मिलता है, आत्मचिंतन करते हैं और कहानी एवं कविताएं लिखते हैं।"... और पढ़ें

अगला लेख

Astroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर