ऐपशहर

जन्मदिन 27 सितंबर 2022 : रक्षंदा खान के साथ जानें कैसा बीतेगा आपका अगला पूरा साल

दिसंबर, जनवरी 2023 में संतान पक्ष की चिंता से आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। फरवरी और मार्च में आपके सभी रुके हुए कार्य कुछ झंझटों और खर्चा करने के बाद बन जाएंगे। अप्रैल और मई में किसी मंगल कार्य की योजना बनेगी। जून से लेकर जुलाई के अंत तक सार्थक यात्रा और पर्यटन का योग है।

Edited byआयुषी त्यागी | नवभारतटाइम्स.कॉम 27 Sep 2022, 5:15 am
(आज एक्टर राहुल देव और एक्ट्रेस रक्षंदा खान का जन्‍मदिन है। इनके साथ आज जिन लोगों का भी जन्मदिन है उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।)
नवभारतटाइम्स.कॉम rakshandakhan


इस वर्ष शनि, मंगल और शुक्र का प्रभाव विशेष रूप से आपके वर्षफल पर पड़ेगा। यद्यपि वर्ष अत्यंत शुभ फलकारक है, फिर भी जरा सी असावधानी से गुप्त शत्रु सक्रिय होकर आपको परेशानी में डाल सकते हैं। सितंबर शेष में कोई महिला मदद करेगी। अक्टूबर और नवंबर में नियमित कार्यक्रमों में बदलाव लाने से यथोचित लाभ हो जाएगा।

दिसंबर, जनवरी 2023 में संतान पक्ष की चिंता से आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। फरवरी और मार्च में आपके सभी रुके हुए कार्य कुछ झंझटों और खर्चा करने के बाद बन जाएंगे। अप्रैल और मई में किसी मंगल कार्य की योजना बनेगी। जून से लेकर जुलाई के अंत तक सार्थक यात्रा और पर्यटन का योग है।

अगस्त में ज्ञान, मनोरंजन पर खर्चा करना सुखद सिद्ध होगा। इससे आपकी बोरियत भी दूर होगी और आपके आस-पास लोगों का भी मन लगा रहेगा। सितंबर में महिलाओं को पारिवारिक कारणों से खास तौर पर जीवनसाथी के किसी व्यवहार से परेशानी हो सकती है।

विद्यार्थी वर्ग को कठिन परिश्रम से सफलता मिलेगी। वर्षान्त में भाग्य का उदय, धन-धर्म की वृद्धि, शत्रु चिंताओं का दमन, प्रबल से प्रबल विरोधियों के होने पर भी अंत में सर्वत्र विजय विभूति की प्राप्ति, हर्ष मंगलमय परिवर्तन और मनोरथ सिद्धि होगी।
(आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)
लेखक के बारे में
आयुषी त्यागी
आयुषी त्यागी को मीडिया के विभिन्न संस्थानों में इनका 6 साल का कार्यानुभव रहा है। ज्योतिष और धर्म पर बीते 2 सालों से काम का अनुभव है। इन्होंने वैदिक ज्योतिष, अंकज्योतिष और टैरो के साथ हस्तरेखा और वास्तु एवं फेंगशुई पर भी अध्ययन किया है और अपने ज्ञान और अनुभव से लोगों को उचित ज्योतिषीय उपाय बताकर परेशानियों से निकलने में सहायता करती है। इसके अलावा इन्होंने राजनीतिक विषयों पर पर भी मीडिया संस्थानों में काम किया है। खाली समय में धर्म-ग्रंथों का अध्ययन और चिंतन करने के साथ ही यात्रा और संगीत का भी आनंद लेती हैं।... और पढ़ें

अगला लेख

Astroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर