ऐपशहर

जन्मदिन 16 अगस्तः 2017-18 की वार्षिक भविष्यवाणी

आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अभिनेता सैफ अली खान का जन्मदिन है। इन्हें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं

नवभारतटाइम्स.कॉम 16 Aug 2017, 12:00 am
आचार्य कृष्णदत्त शर्मा
नवभारतटाइम्स.कॉम 16 august birth


(आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अभिनेता सैफ अली खान का जन्मदिन है। इन्हें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं)

यह वर्ष आपका लौह पाद से प्रवेश कर रहा है। वर्ष बृहस्पति तथा मंगल के प्रभाव क्षेत्र में रहेगा। दोनों ही प्रबल प्रतापी और अपनी अपनी शुभ राशियों पर चल रहा है। अगस्त शेष से लेकर सितंबर 2017 अंत तक आपके ज्ञान विज्ञान की वृद्धि होगी।

अक्टूबर नवम्बर में आयात निर्यात के व्यापार से जुड़े जातकों को बारंबार नई-नई समस्याओं से जूझना पड़ेगा। दिसंबर में व्यापार के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। गत वर्ष के सभी बचे हुए प्रसंग उभर कर सामने आएंगे।

जनवरी 2018 में आर्थिक संकट व्यथित कर सकते हैं। फरवरी मार्च में जहां आपको किसी भाग्यवर्धक क्षेत्र से जुड़ना पड़ेगा वहीं अप्रैल से मई 2018 में आपके कार्य कौशल व एकाग्रता से सभी कठिन कार्य सरल हो जाएंगे। जून-जुलाई में सब लोग आपके कार्य कौशल की प्रसंशा करेंगे। मई मास में बुधवार को गाय को हरा चारा खिलाएं, चीटिंयों को दलिया डालें।

अगला लेख

Astroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर