ऐपशहर

जन्मदिन 12 फरवरीः 2018-19 की वार्षिक भविष्यवाणी

इस वर्ष का स्वामी बृहस्पति राहु-केतु के बीच में फंसा हुआ है अतः मिश्रित फलकारक है...

नवभारतटाइम्स.कॉम 12 Feb 2018, 12:00 am
आचार्य कृष्ण दत्त शर्मा
नवभारतटाइम्स.कॉम birthday


इस वर्ष का स्वामी बृहस्पति राहु-केतु के बीच में फंसा हुआ है अतः मिश्रित फलकारक है। फरवरी शेष तक महत्वाकांक्षी प्रकृति वालों के लिए मनोरथ सिद्धि कारक रहेगा। मार्च और अप्रैल में नई खोज, रचनात्मक कामों के लिए प्रयत्नशील रहें। राज समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा।

मई और जून में प्रतियोगिताओं में आपकी जीत होगी। सारगर्भित वार्ताशैली उत्तम रखों। जुलाई और अगस्त में न चाहते हुए भी कहीं जाना पड़ सकता है। सितम्बर से अक्टूबर में भी पर्यटन के योग हैं। नवम्बर से 30 दिसम्बर तक में मन की समस्याओं का समाधान प्रकृति स्वयं कर देगी।

वर्ष का जनवरी 2019 खुशियां लेकर आ रहा है। नवम्बर में वाद विवाद में शत्रुओं के पराभव से हर्ष होगा। गृह शान्ति के लिए प्रत्येक बृहस्पतिवार को चने की दाल में गुड़ मिलाकर गाय को खिलाएं।

अगला लेख

Astroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर