ऐपशहर

जन्मदिन 19 अक्टूबर: 2017-18 की वार्षिक भविष्यवाणी

इस वर्ष सूर्य मंगल वर्ष के स्वामी हैं। बौद्धिक प्रयासों में भी आशातीत सफलता का हर्ष होगा। कुछ जातकों को अक्टूबर 2017 शेष से लेकर नवम्बर तक अनियोजित तरीके से धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे

नवभारतटाइम्स.कॉम 19 Oct 2017, 12:15 am
(आज ही बॉलिवुड ऐक्टर सनी देओल का जन्मदिन है। आज इनके साथ जिन लोगों का जन्मदिन है, उन्हें ढेरों शुभकामनाएं)
नवभारतटाइम्स.कॉम sunny


आचार्य कृष्ण दत्त शर्मा
इस वर्ष सूर्य मंगल वर्ष के स्वामी हैं। बौद्धिक प्रयासों में भी आशातीत सफलता का हर्ष होगा। कुछ जातकों को अक्टूबर 2017 शेष से लेकर नवम्बर तक अनियोजित तरीके से धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

इस वर्ष दिसंबर से लेकर जनवरी 2018 तक मंगल ग्रह कार्यक्षेत्र पर हावी रहेगा। फरवरी से मार्च में लम्बी लाभकारी योजनाओं में पूंजी खर्च होगी। अप्रैल में काम की व्यस्तता के चलते परिवार की उपेक्षा न करें।

मई से जून तक धार्मिक यात्रा, संकीर्तन का कार्यक्रम बनेगा। धार्मिक विवाद में उलझना ठीक नहीं। जुलाई अगस्त में अधिसंख्य जातकों का भाग्योदय अपने पुरूषार्थ एवं बुद्धि बल से होगा। विद्यार्थियों के लिए वर्ष उत्साहजनक रहेगा। सितंबर में महिलाओं का दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।

अगला लेख

Astroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर