ऐपशहर

जन्मदिन 21 जुलाई: 2017-18 की वार्षिक भविष्यवाणी

मंगल, चंद्रमा और राहु वर्ष के स्वामी हैं। जुलाई के अंत के 10 दिनों में अच्छी नौकरी के योग हैं। यदि आप किसी पुराने विवाद, मुकदमे या उलझन में व्यस्त हैं तो अगस्त में इन सबसे छुटकारा मिल जाएगा।

नवभारतटाइम्स.कॉम 21 Jul 2017, 12:00 am
आचार्य कृष्णदत्त शर्मा
नवभारतटाइम्स.कॉम anand-bakshi
आनंद बख्शी की जयंती


(हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर गीतकार आनंद बख्शी साहब की आज जयंती हैं)


मंगल, चंद्रमा और राहु वर्ष के स्वामी हैं। जुलाई के अंत के 10 दिनों में अच्छी नौकरी के योग हैं। यदि आप किसी पुराने विवाद, मुकदमे या उलझन में व्यस्त हैं तो अगस्त में इन सबसे छुटकारा मिल जाएगा। कुछ एक जातक जिनके जन्मकालीन ग्रह पेचीदा हैं और वर्तमान में शनि राहू केतु की दशाओं से ग्रस्त हैं, उनके लिए आगामी सितम्बर अक्टूबर तक विशेष परिश्रम के उपरान्त संतोषजनक आर्थिक सफलता मिल जाएगी।

व्यापारियों को प्रतिस्पर्धा और आर्थिक तेजी-मंदी का प्रकोप नवम्बर से लेकर दिसम्बर के अंत तक झेलना पड़ेगा। कुछ लोगों को जनवरी 2017 से फरवरी तक अपने वाहन मशीनरी आदि का लाभ होगा। मार्च अप्रैल में पुनः व्यापार में शिथिलता रहेगी। मई से जून जुलाई तक में व्यापार तेज होकर लाभ मिलेगा। महिलाओं की महत्वाकांक्षा पूर्ण होगी। विद्यार्थियों को सामान्य परिश्रम से ही अच्छी सफलता प्राप्त होगी। अच्छे परिणाम के लिए बुधवार को गाय को पालक खिलाते रहें।

अगला लेख

Astroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर