ऐपशहर

आज का धनु राशिफल 21 फरवरी 2023: काम के प्रति जागरूक रहेंगे, देव दर्शन का लाभ लेंगे

Sagittarius Today Horoscope, 21 February 2023: आज आप अपनी बात को सत्य सिद्ध कर देंगे। आज के दिन शत्रु पक्ष लज्जित होगा। आज आपको भाई-बहनों का सुख और सहयोग प्राप्त होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धनु राशि वालों के लिए आर्थिक और पारिवारिक मामलों में कैसा रहेगा मंगलवार का दिन, आइए जानते हैं...

Edited byपराग शर्मा | नवभारतटाइम्स.कॉम 21 Feb 2023, 3:19 am
Aaj Ka Dhanu Rashifal: आज चंद्रमा कुंभ राशि से रात में मीन राशि में प्रवेश करेंगे। साथ ही पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का प्रभाव भी बना रहेगा। ऐसे में ग्रह और नक्षत्र के प्रभाव से व्यापार में निवेश को लेकर विचार करेंगे। वहीं किसी महान अधिकारी या नेता से भेटवार्ता होगी। मंगलवार का दिन धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा...
नवभारतटाइम्स.कॉम Sagittarius
दैनिक धनु राशिफल 21 फरवरी 2023


आज धनु राशि का करियर :
धनु राशि वाले व्यापारी, नौकरी पेशा और कारोबारियों की आर्थिक स्थिति और करियर को लेकर आज का दिन सामान्य रहने वाला है। धन लाभ की स्थितियां धीरे-धीरे बनती जाएंगी और कार्यक्षेत्र में आप जितना अधिक फोकस के साथ काम करेंगे उतना अधिक सफल भी रहेंगे। काम धंधे के समय व्यापार में व्यापारिक कार्यों को बढ़ाने के लिए कोई चर्चा या मीटिंग आदि की जा सकती है, जिसके अंतर्गत पूंजी निवेश बढ़ाने पर सहमति बन सकती है। किसी अन्य व्यापार में निवेश को लेकर भी विचार किया जा सकता है। इस राशि के नौकरी करने वाले जातक आज ऑफिस में काम के प्रति जागरूक रहेंगे।

आज धनु राशि का पारिवारिक जीवन : पारिवारिक जीवन की बात करें तो धनु राशि वालों के परिवार में कोई धार्मिक पूजा अनुष्ठान हो सकता है। किसी आध्यात्मिक चर्चा में शामिल भी हो सकते हैं। आपके घर के सारे काम बन जाने से करीबी लोगों में द्वेष बढ़ सकता है। आज अकस्मात किसी महान अधिकारी या नेता से भेटवार्ता होगी। सायंकाल के समय देव दर्शन का लाभ लेंगे।

आज धनु राशि का स्वास्थ्य :
धनु राशि वालों को आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। नजर के चश्मे का नंबर प्रभावित होने की स्थिति बन सकती है। ज्यादा मोबाइल या टीवी देखे से बचें।

आज धनु राशि के उपाय :
आर्थिक उन्नति के लिए पांच मंगलवार तक मंदिर में ध्वजा चढ़ाएं और लाल गाय को रोटी खिलाएं।

शुभ रंग - गुलाबी
शुभ अंक - 2
लेखक के बारे में
पराग शर्मा
"पराग शर्मा धार्मिक विषयों और रेमेडियल ज्योतिष पर 7 साल से भी अधिक समय से काम कर रहे हैं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर इन्होंने गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से यह प्रतिकूल ग्रह दशाओं और परेशानी में चल रहे लोगों को उचित सलाह देकर उन्हें संकट से निकलने में मदद करते हैं। खाली समय में राजनीतिक और धार्मिक विषयों पर अध्ययन और चिंतन करना पराग को बहुत पसंद है। शोर शराबे की बजाय एकांत में ध्यान करना भी पसंद है, इसलिए जब कभी भी पराग को खाली एकांत समय मिलता है, आत्मचिंतन करते हैं और कहानी एवं कविताएं लिखते हैं।"... और पढ़ें

अगला लेख

Astroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर