ऐपशहर

आज का तुला राशिफल 8 फरवरी 2023: काम का बोझ बना रहेगा, माता-पिता के साथ महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे

Libra Today Horoscope, 08 February 2023: नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी। अपने से सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास करें। परिवार में हर्ष मंगलमय परिवर्तन और मनोरथ सिद्धि होगी। समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। तुला राशि वालों के पारिवारिक और आर्थिक मामलों में बुधवार का दिन कैसा रहेगा, जानिए...

Edited byपराग शर्मा | नवभारतटाइम्स.कॉम 8 Feb 2023, 5:30 am
Aaj Ka Tula Rashifal: चंद्रमा का संचार सिंह उपरांत कन्या राशि में होने वाला है। साथ ही पूरे दिन पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का प्रभाव भी रहेगा। ग्रह और नक्षत्र के प्रभाव से आर्थिक और करियर के मामले में दिन अच्छा रहेगा। वहीं बच्चे पढाई को लेकर अधिक जागरूक रहेंगे। बुधवार का दिन तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा...
नवभारतटाइम्स.कॉम Libra
दैनिक तुला राशिफल 8 फरवरी 2023 दिन बुधवार


आज तुला राशि का करियर : तुला राशि वाले व्यापारी, कारोबारी और नौकरी पेशा वाले जातकों को आर्थिक और करियर के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में सोच समझ कर लिए गए निर्णय आपके हित में फायदे लेकर आएंगे। काम धंधे के समय व्यापार में ग्राहकी चहल पहल से बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी होगी और दिनभर का काम का बोझ बना रहेगा। आयुर्वेदिक दवाओं से जुड़े सेक्टर जातक अधिक मुनाफा वसूली करेंगे। मांग अधिक बढ़ जाने से बिक्री एवं मुनाफा दोनों बढ़ेंगे। कोई वाहन आदि खरीदने का कार्यक्रम बन सकता है। इस राशि के नौकरी करने वाले जातक आज ऑफिस में अधिकारियों की वजह से अपनी सामर्थ्य से अधिक काम करेंगे।

आज तुला राशि का पारिवारिक जीवन : पारिवारिक जीवन की बात करें तो तुला राशि वालों के घर-परिवार में खुशनुमा वातावरण रहेगा। सभी सदस्य अपने-अपने कार्यों में व्यस्त रहेंगे। बच्चे अपनी पढाई को लेकर अधिक जागरूक रहेंगे। भाइयों के साथ मिलकर घर के अधूरे काम निपट जाएंगे। साथ ही किसी कार्यक्रम को लेकर माता-पिता के साथ महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी।

आज तुला राशि का स्वास्थ्य : तुला राशि वालों के सीने में दर्द रहने की शिकायत हो सकती है। संक्रमण संबंधी परेशानियां हो सकती है तो सतर्क रहें।

आज तुला राशि के उपाय :
आर्थिक उन्नति के लिए बुधवार को 7 साबुत कौड़ियां और एक मुट्ठी हरी मूंग दाल को हरे कपड़े में बांधकर मंदिर की सीढ़ियों पर रखें दें।

शुभ रंग - हरा
शुभ अंक - 4
लेखक के बारे में
पराग शर्मा
"पराग शर्मा धार्मिक विषयों और रेमेडियल ज्योतिष पर 7 साल से भी अधिक समय से काम कर रहे हैं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर इन्होंने गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से यह प्रतिकूल ग्रह दशाओं और परेशानी में चल रहे लोगों को उचित सलाह देकर उन्हें संकट से निकलने में मदद करते हैं। खाली समय में राजनीतिक और धार्मिक विषयों पर अध्ययन और चिंतन करना पराग को बहुत पसंद है। शोर शराबे की बजाय एकांत में ध्यान करना भी पसंद है, इसलिए जब कभी भी पराग को खाली एकांत समय मिलता है, आत्मचिंतन करते हैं और कहानी एवं कविताएं लिखते हैं।"... और पढ़ें

अगला लेख

Astroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर