आजीविका : ग्रह-नक्षत्र के प्रभाव से जानकारी मिल रही है कि कुंभ राशि वालों को आज व्यापारिक कार्यों में आर्थिक हानि हो सकती है। व्यापार के कार्यों को करते समय जल्दबाजी में कोई नुकसान हो सकता है। किसी व्यापारिक पार्टी पर पेमेंट डूबने या फंसने जैसी स्थिति बन सकती है। किसी अल्प परिचित पार्टी को उधार माल देने से बचें। इलेक्ट्रिक और तकनीकी चीजों से जुड़े जातकों के पास काम की अधिकता के साथ आमदनी के नए रास्ते मिलेंगे। नौकरी करने वाले जातक ऑफिस की राजनीति से दूर रहें अन्यथा विवादों में फंस सकते हैं।
पारिवारिक जीवन : आज के दिन आपकी सद्कार्यों में रुचि बनी रहेगी। आपको सामाजिक सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी बड़े बुजुर्गों की मदद से घर-गृहस्थ की समस्या सुलझ जाएगी। सायंकाल का समय प्रियजनों मेल-मिलाप में बीतेगा।
आज आपकी सेहत : पैरो में दर्द रहने की समस्या हो सकती है। ज्यादा चलने फिरने वाले कामो से बचें। सुबह श्वास आधारित योगाभ्यास करना अत्यंत ही लाभप्रद होगा।
आज कुंभ राशि के उपाय : गुरुवार को केले के वृक्ष की पूजा करें और देसी घी का दीपक जलाकर विधिवत पूजा करें। इसके साथ ही पीले कपड़े पहनें और पीली चीजों का सेवन करें।