Please enable javascript.14 april 2021 Aaj Ka Rashifal mesh, aries Daily Horoscope In Hindi

आज का मेष राशिफल 14 अप्रैल : महिला कर्मचारियों का कार्य प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा

Authored byगीतिका दुबे | नवभारतटाइम्स.कॉम 14 Apr 2021, 5:00 am

aries horoscope in hindi 14 april 2021 mesh rashifal women will perform better
आज का मेष राशिफल 14 अप्रैल : महिला कर्मचारियों का कार्य प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा

आजीविका : आज सितारों के संकेत ऐसे मिल रहे हैं कि आपके लिए सफलता से भरा दिन है। अगर आप व्‍यापारी हैं तो भी आपको सफलता प्राप्‍त होगी और यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आज का दिन अच्‍छा बीतेगा। आज व्‍यापारियों को उनके बिजनस से संबंधित कुछ बड़े ऑर्डर्स प्राप्‍त हो सकते हैं। साज सजावट एवं फैशनेबल कपड़ों से संबंधित क्षेत्र के व्यापारी अच्छा कारोबार करेंगे और उन्‍हें पहले के मुकाबले अधिक मुनाफा प्राप्‍त होगा। कोई सरकारी ऑर्डर भी आज आपको मिल सकता है। नौकरीपेशा वर्ग में महिला कर्मचारियों का कार्य प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा। उनके काम को भी सराहना प्राप्‍त होगी। आज आपका मन उत्‍साह से भरा रहेगा।

पारिवारिक जीवन : घर परिवार में सुख शांति का वातावरण रहेगा और वैवाहिक संबंधों में मिठास घुलेगी। इस वजह से घर का माहौल अच्‍छा रहेगा और सभी साथी एक-दूसरे का सहयोग करेंगे।

आज आपकी सेहत : आज बुखार या फिर सर्दी खांसी की समस्‍य हो सकती है। वर्तमान हालातों को देखते हुए खुद को बचाकर रखें और परिवार के सदस्‍यों की देखभाल करें। तेज धूप में भागदौड़ वाले कामों से बचें। तरल पदार्थों का सेवन अधिक करें।

आज मेष राशि के उपाय : विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना लाभकारी साबित होगा।

ऐस्‍ट्रॉलजर अमित सोनी
aks@hotmail.co.in

गीतिका दुबे
लेखक के बारे में
गीतिका दुबे
गीतिका दुबे का बतौर पत्रकार करियर 11 साल का है। वह ज्योतिष विद्या में ग्रह गोचर, टैरो, अंक ज्योतिष पर 6 साल से काम कर रह रही हैं। धार्मिक विषयों पर भी इनका ज्ञान समृद्ध है। इन्होंने गरुड़ पुराण, विष्णु पुराण, शिव पुराण, मत्स्य पुराण, भविष्य पुराण सहित वास्तु विज्ञान का गहरा अध्ययन किया है। और अब इससे जनमानस को लाभ दिला रही हैं। खाली वक्त में इन्‍हें यात्रा करना और संगीत सुनना पसंद है। प्रेरक कथाएं पढ़ना भी इनको पसंद है। भगवान शिव और भगवान राम की लीला कथाओं का अध्ययन और उनका विश्लेषण करना इनका प्रमुख और प्रिय विषय है।... और पढ़ें
कॉमेंट लिखें

अगला लेख

Astroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर