ऐपशहर

Cancer horoscope today, आज का कर्क राशिफल 27 अगस्त : अच्छा मुनाफा होगा, मित्रों की मदद मिलेगी

Authored byपराग शर्मा | नवभारतटाइम्स.कॉम 27 Aug 2021, 6:45 am

आजीविका : कर्क राशि वालों के लिए आज के दिन व्यापार में धन लाभ की स्थिति बनेगी और आपकी मेहनत के बहुत अच्छे परिणाम आपको मिलने वाले हैं। अचानक से किसी नई पार्टी से बड़ा ऑर्डर मिल सकता है, जिससे भविष्य में अच्छा मुनाफा होगा। सरकारी नौकरी करने वाले अपना कार्य सही से करें और किसी भी तरह के प्रलोभन व लालच से दूर रहें। मेडिकल व कानूनी प्रक्रिया से जुड़े हुए लोगों को लाभ होगा।

पारिवारिक जीवन : काम की अधिक व्यस्तता के कारण आपकी लव लाइफ थोड़ी जटिल होने वाली है। मित्रों की तरफ से मदद का हाथ बढ़ेगा लेकिन फिर भी ज्यादा सहायता नहीं कर पाएंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और भविष्य की योजनाओं पर बात करेंगे।

आज आपकी सेहत : कंधों में दर्द की शिकायत हो सकती है। कोई भी भार उठाने से बचें और जोश में होश ना खोएं। हर रोज प्राणायाम करते रहें।

आज कर्क राशि के उपाय : यश व सम्मान प्राप्ति के लिए लक्ष्मी नारायण स्तुति करें।

ऐस्‍ट्रॉलजर अमित सोनी

नवभारतटाइम्स.कॉम cancer horoscope in hindi 27 august 2021 kark rashifal do astro remedy on friday laxmi narayan stuti
Cancer horoscope today, आज का कर्क राशिफल 27 अगस्त : अच्छा मुनाफा होगा, मित्रों की मदद मिलेगी

aks@hotmail.co.in

लेखक के बारे में
पराग शर्मा
"पराग शर्मा धार्मिक विषयों और रेमेडियल ज्योतिष पर 7 साल से भी अधिक समय से काम कर रहे हैं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर इन्होंने गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से यह प्रतिकूल ग्रह दशाओं और परेशानी में चल रहे लोगों को उचित सलाह देकर उन्हें संकट से निकलने में मदद करते हैं। खाली समय में राजनीतिक और धार्मिक विषयों पर अध्ययन और चिंतन करना पराग को बहुत पसंद है। शोर शराबे की बजाय एकांत में ध्यान करना भी पसंद है, इसलिए जब कभी भी पराग को खाली एकांत समय मिलता है, आत्मचिंतन करते हैं और कहानी एवं कविताएं लिखते हैं।"... और पढ़ें

अगला लेख

Astroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर