ऐपशहर

Cancer Horoscope Today, आज का कर्क राशिफल 6 मार्च : आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, मेहनत की होगी सराहना

आज का कर्क राशिफल 6 मार्च 2023: कर्क राशि के लोगों के लिए इस सप्ताह का पहला दिन सोमवार काफी खास रहने वाला है। आज आपके अधिकारी आपकी तारीफ करेंगे। तो आइए जानते हैं आपके लिए कैसा बीतेगा आज का दिन आपके लिए।

Edited byआयुषी त्यागी | नवभारतटाइम्स.कॉम 6 Mar 2023, 3:40 am
Kark Rashi Ka Aaj Ka Rashifal:
नवभारतटाइम्स.कॉम Cancer Horoscope Today


कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन उनकी मेहनत की सराहना कराने वाला होगा। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए मेहनत की सराहना कराने वाला है। इसी के साथ आइए जानते हैं आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

आज कर्क राशि का करियर :
ग्रहों की स्थिति के अनुसार, कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आज आपके अधिकारी द्वारा आपकी मेहनत की सराहनी की जाएगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही मजबूत होगी। हालांकि, आज आपको अपने मान सम्मान के लिए काफी पैसा खर्च करना पड़ सकता है। आपको सलाह है कि अपने बजट का ध्यान रखते हुए ही पैसा खर्च करें।

आज कर्क राशि का पारिवारिक जीवन :
घर परिवार में किसी शक या संदेह के चलते आपसी झगडा हो सकता है। इसी के साथ आज आप अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने में कामयाब रहेंगे। आज आपका अपनी संतान पर प्रेम और विश्वास अधिक रहने वाला है। हालांकि, आप अपनी संतान को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं।

आज आपकी सेहत :
कफ आधारित समस्याएं देखी जा सकती है। मौसमी के बदलाव को लेकर थोड़ा सावधानी बरते।
आज कर्क राशि के उपाय : श्वास आधारित योग प्राणायाम करना अत्यंत ही लाभकारी देखा जाएगा।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग - ब्लैक
लेखक के बारे में
आयुषी त्यागी
आयुषी त्यागी को मीडिया के विभिन्न संस्थानों में इनका 6 साल का कार्यानुभव रहा है। ज्योतिष और धर्म पर बीते 2 सालों से काम का अनुभव है। इन्होंने वैदिक ज्योतिष, अंकज्योतिष और टैरो के साथ हस्तरेखा और वास्तु एवं फेंगशुई पर भी अध्ययन किया है और अपने ज्ञान और अनुभव से लोगों को उचित ज्योतिषीय उपाय बताकर परेशानियों से निकलने में सहायता करती है। इसके अलावा इन्होंने राजनीतिक विषयों पर पर भी मीडिया संस्थानों में काम किया है। खाली समय में धर्म-ग्रंथों का अध्ययन और चिंतन करने के साथ ही यात्रा और संगीत का भी आनंद लेती हैं।... और पढ़ें

अगला लेख

Astroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर