ऐपशहर

Capricorn horoscope today, आज का मकर राशिफल 5 अप्रैल : विवादों से दूर रहें, रुका कार्य पूरा होगा

Authored byपराग शर्मा | नवभारतटाइम्स.कॉम 5 Apr 2022, 6:15 am

आजीविका : ग्रह-नक्षत्र की दशा से जानकारी मिल रही है कि मकर राशि वालों कों आज व्यापार में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। काम धंधे के समय कोई न कोई रुकावट आ सकती है, जिससे मानसिक तनाव हो सकता है। कारोबार में किसी मशीनी कलपुर्जे की खराबी के चलते काम बाधित हो सकता है। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े जातक काम में व्यस्त रहेंगे लेकिन मुनाफा भी अच्छा कमाएंगे। सरकारी नौकरी करने वाले जातक प्रलोभन या रिश्वत आदि से प्रभावित हो सकते हैं। नौकरी करने वाले जातक ऑफिस में अपने काम में स्पष्टता रखें और विवादों से दूर रहें।

पारिवारिक जीवन : वैवाहिक संबंधों में कुछ कहासुनी हो सकती है लेकिन कुछ देर बाद स्थिति संभल जाएगी। प्रिय एवं महान पुरुषों के दर्शन से मनोबल बढ़ेगा। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। सायंकाल में कोई रुका कार्य पूरा होगा।

आज आपकी सेहत : कब्ज संबंधी परेशानी हो सकती है। हल्का आहार ग्रहण करना लाभकारी रहेगा।

आज मकर राशि के उपाय : कष्टों से मुक्ति के लिए 11 पीपल के पत्ते साफ करके उन पर चंदन से श्रीराम लिखें और फिर उनको हनुमानजी को अर्पित कर दें।

लेखक के बारे में
पराग शर्मा
"पराग शर्मा धार्मिक विषयों और रेमेडियल ज्योतिष पर 7 साल से भी अधिक समय से काम कर रहे हैं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर इन्होंने गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से यह प्रतिकूल ग्रह दशाओं और परेशानी में चल रहे लोगों को उचित सलाह देकर उन्हें संकट से निकलने में मदद करते हैं। खाली समय में राजनीतिक और धार्मिक विषयों पर अध्ययन और चिंतन करना पराग को बहुत पसंद है। शोर शराबे की बजाय एकांत में ध्यान करना भी पसंद है, इसलिए जब कभी भी पराग को खाली एकांत समय मिलता है, आत्मचिंतन करते हैं और कहानी एवं कविताएं लिखते हैं।"... और पढ़ें

अगला लेख

Astroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर