मकर साप्ताहिक राशिफल 28 मार्च से 3 अप्रैल 2022
मकर राशि वालों के लिए सप्ताह के आरंभ में साहस को पंख लगेंगे। आभामंडल में चमक आएगी। कोई अच्छा अवसर दस्तक देगा। मस्तिष्क में उलटे-सीधे विचार परेशान करेंगे। छल-कपट से नुकसान होगा। पराक्रम बढ़ेगा। मेहनत का फल कम मिलेगा। जीवनसाथी का अगाध प्रेम मिलेगा। किसी छोटे व्यक्ति की सलाह से लाभ होगा। शरीर के पृष्ठभाग में पीड़ा का योग है। आंतरिक शक्ति में वृद्धि हो सकती है। प्रभु की शरण में शांति मिलेगी, विनम्र बनें।
सप्ताह के मध्य में नए अवसर मिलेंगे। वरिष्ठ लोगों की सलाह से प्रशंसित होंगे। भूख में कमी होगी। सबकी निरर्थक बात सुनने से कुंठा बढ़ेगी। सेहत परेशान करेगी। माता-पिता के विचित्र स्वभाव के कारण बेचैनी होगी। उच्च अधिकारियों से उलझन होगी। दाम्पत्य जीवन में सुख मध्यम रहेगा। प्रतिद्वंदी सिर पर नाचेंगे। वाद-विवाद न करें। सहयोगियों से वैचारिक भिन्नता होगी।
सप्ताहांत में प्रतिभा निखरेगी। विपरीत लिंगियों से तनाव मिलेगा। गुरु की शरण में शांति प्राप्त होगी। महत्वाकांक्षाओं के पूर्ण होने की राह बनेगी। विवेकसम्मत आचरण से फ़ायदा होगा। बहन के प्रति अच्छी खबर खुशी देगी। प्रतिद्वंदी तनाव का सबब बनेंगे। जीवनसाथी की सेहत से तनाव होगा। किसी काम के न बनने से दुख होगा। कोई सहयोगी आपको नीचा दिखाएगा। दूसरों की लापरवाही आपके गले पड़ेगी।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 6
सद्गुरुश्री डा. स्वामी आनंदजी