आजीविका : आपका आज का दिन सामान्य रहेगा। परन्तु आज फिजूलखर्ची पर नियंत्रण आवश्यक है। अन्यथा आर्थिक संकट में फंस सकते हैं। आज के दिन आप भावनाओं में बहकर अनुचित कदम उठा सकते हैं। इससे आप लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। लोगों के बहकावे में न आएं, अन्यथा मान हानि कोर्ट-कचहरी की नौबत आ सकती है। कार्यक्षेत्र पर भी आज परिश्रम अधिक रहेगा। पूर्वार्ध के बाद थोड़ा धन लाभ होने से कार्य चलते रहेंगे। यात्रा के भी योग बन रहे हैं। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। कोई महत्वपूर्ण कागज या फाइल या कोई अन्य दस्तावेज गुम होने से परेशानिया बढ़ सकती हैं।
पारिवारिक जीवन : प्रेम प्रसंगों से आज दूर रहना ही बेहतर रहेगा। शत्रु लाभ उठा सकते हैं सावधान रहें। परिवार के सदस्यों की मांग पूरी करने और मनोरंजन के पीछे आज अधिक खर्च होगा।
आज आपकी सेहत : मानसिक तनाव बढ़ने की समस्या देखी जा सकती है। योग और ध्यान करना लाभकारी होगा।
आज सिंह राशि के उपाय : नकारात्मक सोच प्रभावी व्यक्तियों से दूर रहें। आज बेसन के पकौड़े बनाकर खाएं।