ऐपशहर

Leo Horoscope Today, आज का सिंह राशिफल 13 मार्च : अपनी जिम्‍मेदारियों को बखूबी निभाएंगे, सब लोग आपसे खुश रहेंगे

आज का सिंह राशिफल 13 मार्च 2023: सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा और आज आप अपने जरूरी और रुके कार्य पूर्ण करेंगे और अपनी किसी जिम्‍मेदारी को बखूबी पूरा करेंगे। सेहत ठीक रहेगी और दिन अच्‍छा बीतेगा।

Edited byगीतिका दुबे | नवभारतटाइम्स.कॉम 13 Mar 2023, 3:20 am
Aaj Ka Singh Rashifal
नवभारतटाइम्स.कॉम Leo Sign Singh


आज सिंह राशि का करियर : सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन करियर के मामले में बेहतर रहेगा। आज आपको जो कार्य सौंपे जाएंगे आप उनको पूरी जिम्‍मेदारी के साथ निभाएंगे। व्यापारिक कार्यों में भी आपको सफलता मिलेगी और आज आज किए जाने वाले निवेश में आपको लाभ होगा। व्यापार की अच्छी स्थिति देखी जाएगी और काफी दिनों से जिस डील को करने की प्रयास कर रहे थे उसमें आपको सफलता प्राप्‍त होगी।

आज सिंह राशि का पारिवारिक जीवन : घर परिवार में अनुशासित वातावरण रहेगा और बड़े लोग आपके ऊपर कुछ रोकटोक लगाएंगे। इससे आपको घुटन सी महसूस हो सकती है और मन करेगा कि कहीं कुछ देर के लिए चले जाएं।

आज सिंह राशि की सेहत : स्वास्थय अच्छा बना रहेगा, परंतु काम की अधिकता के कारण मन करेगा कि कहीं कुछ देर के लिए आराम कर लें। कुछ समय आराम भी करें।

आज सिंह राशि के उपाय : उगते सूर्य को जल चढ़ाएं। शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने के बाद दीया जलाएं और ऊं नम: शिवाय मंत्र का जप करें।

शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 1
लेखक के बारे में
गीतिका दुबे
गीतिका दुबे का बतौर पत्रकार करियर 11 साल का है। वह ज्योतिष विद्या में ग्रह गोचर, टैरो, अंक ज्योतिष पर 6 साल से काम कर रह रही हैं। धार्मिक विषयों पर भी इनका ज्ञान समृद्ध है। इन्होंने गरुड़ पुराण, विष्णु पुराण, शिव पुराण, मत्स्य पुराण, भविष्य पुराण सहित वास्तु विज्ञान का गहरा अध्ययन किया है। और अब इससे जनमानस को लाभ दिला रही हैं। खाली वक्त में इन्‍हें यात्रा करना और संगीत सुनना पसंद है। प्रेरक कथाएं पढ़ना भी इनको पसंद है। भगवान शिव और भगवान राम की लीला कथाओं का अध्ययन और उनका विश्लेषण करना इनका प्रमुख और प्रिय विषय है।... और पढ़ें

अगला लेख

Astroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर