ऐपशहर

Leo Horoscope Today आज का सिंह राशिफल 12 जुलाई 2022 : पारिवारिक जीवन में आएगा उतार चढ़ाव, सेहत का भी रखें ख्याल

Aaj ka Singh Rashifal : ग्रहों की स्थिति बता रही है कि आज का दिन सिंह राशि के लोगों के लिए कार्यक्षेत्र में काम धंधे से संबंधित कार्यों में व्यापारिक ऋण को लेकर चर्चा वाला रहेगा। सेहत का लिहाज से भी दिन अनुकूल नहीं दिखाई दे रहा है। जानते है कैसा रहेगा आज का दिन।

Edited byआयुषी त्यागी | नवभारतटाइम्स.कॉम 12 Jul 2022, 9:41 am
Leo Horoscope सिंह राशिफल 12 जुलाई 2022
नवभारतटाइम्स.कॉम सिंह राशि


आजीविका :
सिंह राशिवालों के लिए आज का दिन व्यापारिक ऋण संबंधी चर्चा को दर्शाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र पर काम धंधे से संबंधित कार्यों में किसी व्यापारिक ऋण को लेकर चर्चा देखी जा सकती है। व्यापारिक ऋण के माध्यम से काम को आगे बढ़ने वाले प्रस्तावों पर सहमति बन सकती है और व्यापारिक ऋण आवेदन किया जा सकता है। नौकरीपेशा वर्ग में कर्मचारियों की व्यस्तता बनी रहेगी । आपको अपनी मेहनत और समझदारी से जीवन को सुखमय बनाने में मदद मिलेगी।

पारिवारिक जीवन : आज पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। घर परिवार में किसी ना किसी प्रकार का बंधन देखा जायेगा जिसके चलते मानसिक पीड़ा देखी जा सकती है।

आज आपकी सेहत : कमर में दर्द रहने संबंधी कोई परेशानी देखी जा सकती है। मेरुदंड की सीधी अवस्था पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

आज सिंह राशि के उपाय :
मंत्रो के साथ सूर्य नमस्कार करना अत्यंत ही लाभकारी देखा जाएगा।
लेखक के बारे में
आयुषी त्यागी
आयुषी त्यागी को मीडिया के विभिन्न संस्थानों में इनका 6 साल का कार्यानुभव रहा है। ज्योतिष और धर्म पर बीते 2 सालों से काम का अनुभव है। इन्होंने वैदिक ज्योतिष, अंकज्योतिष और टैरो के साथ हस्तरेखा और वास्तु एवं फेंगशुई पर भी अध्ययन किया है और अपने ज्ञान और अनुभव से लोगों को उचित ज्योतिषीय उपाय बताकर परेशानियों से निकलने में सहायता करती है। इसके अलावा इन्होंने राजनीतिक विषयों पर पर भी मीडिया संस्थानों में काम किया है। खाली समय में धर्म-ग्रंथों का अध्ययन और चिंतन करने के साथ ही यात्रा और संगीत का भी आनंद लेती हैं।... और पढ़ें

अगला लेख

Astroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर