आजीविका : मीन राशि वालों के लिए आज के दिन व्यापारिक कार्यों में धन संबंधी परेशानी देखी जा सकती हैं। व्यापारिक पार्टियों पर अटका पैसा वसूल करने हेतु प्रयास कर सकते हैं। नौकरी पेशा वर्ग में नगद लेन-देन संबंधी कोई गलती हो सकती है। इसका ध्यान रखें। उधार संबंधित व्यवहारों के कारण मानसिक चिंता हो सकती है। एक्सपोर्ट इंपोर्ट से जुड़े हुए लोगों को व्यापार में लाभ होगा। संपत्ति से जुड़े हुए मामलों में दिन अनुकूल रहेगा।
पारिवारिक जीवन : घर- परिवार में कुछ गलतफमियां हावी होती दिख रही है, जिसके चलते आपसी बोलचाल भी प्रभावित हो सकती है। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
आज आपकी सेहत : गर्दन में दर्द रहने की समस्या देखी जा सकती है। धीमी गति से गर्दन संबंधित व्यायाम करना लाभकारी होगा।
आज मीन राशि के उपाय : मस्तक पर पीला तिलक लगाना एवं हल्दी दूध का सेवन करना अत्यंत ही लाभकारी होगा।
ऐस्ट्रॉलजर अमित सोनी
aks@hotmail.co.in