आजीविका : ग्रहों की चाल बता रही हैं की आज का दिन धनु राशि के लोगों के लिए सामान्य से निम्न रहने की आशंका है। आज किसी विवाद में फंस सकते हैं। दरअसल, आज व्यापारिक कार्यों को लेकर आज आपका किसी के साथ विवाद हो सकता है। आज आप किसी पार्टी से पेमेंट को लेकर खींचतान देखी जा सकती है। जिसके चलते विवाद बढ़ सकता है और कोई कार्यवाही भी देखी जा सकती है। इस राशि के जो लोग मीडिया एवं कम्युनिकेशन से जुड़े हैं वह अच्छा कारोबार करते देखे जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को सलाह है कि आज अपने काम को पूरी स्पष्टता के साथ करें किसी के साथ विवाद में फंसे से बचे।
पारिवारिक जीवन : वैवाहिक संबंधों में झगड़े की स्थिति देखी जा सकती है। जितना हो सके आज अपने क्रोध को नियंत्रित करे और भाषा की मर्यादा का ध्यान रखें।
आज आपकी सेहत : कमर में दर्द रहने की शिकायत हो सकती है। आपको सलाह है कि अपनी रीढ़ की हड्डी को सीधा करके काम करने की आदत डालें वरना आपकी परेशानी और भी बढ़ सकती है।
आज धनु राशि के उपाय : मस्तक पर पीला तिलक लगाना और हल्दी दूध का सेवन करना अत्यंत ही लाभकारी होगा।