ऐपशहर

Saptahik Rashifal Scorpio 27 February to 5 March 2023: बड़े लोगों से न उलझें, कारोबार में मिलेंगे नए अवसर

साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल 27 February to 5 March 2023: वृश्चिक राशि के लोगों को इस सप्ताह अनुभवी लोगों की सलाह से लाभ मिलेगा। साथ ही कारोबार में आपको अपने सहयोगियों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। आइए जानते हैं आपके लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह।

Edited byआयुषी त्यागी | नवभारतटाइम्स.कॉम 27 Feb 2023, 12:38 pm
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह कार्यक्षमता में वृद्धि कराने वाला रहेगा। इस सप्ताह आपकी महत्वपूर्ण लोगों से नजदीकियां बढ़ेंगी। आपका कोई हुनर निखर कर आएगा।
नवभारतटाइम्स.कॉम weekly scorpio horoscope


सप्ताह के आरंभ में सोच विचार कर किए गए सटीक फैसले लाभ दिलाएंगे। अनुभवी लोगों की सलाह से लाभ होगा। योग्यता और कार्यक्षमता में विकास परिलक्षित होगा। आपका कोई हुनर निखर कर आएगा। आध्यात्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। कारोबार में नए अवसर मिलेंगे पर आपकी अपरिपक्वता के कारण फलीभूत नहीं हो पाएंगे। किसी की सहायता से जरूरी काम बनेगा। विरोधियों को परास्त करने के लिए अच्छी रणनीति पर कार्य करें।

सप्ताह के मध्य में कारोबार में समय अनुकूल है। काम का दबाव परेशान करेगा। सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें। पीठ व कमर का दर्द हलकान करेगा। पीठ पीछे आलोचना संभव है। किसी की प्रशंसा से मन बहुत ज्यादा खुश होगा। पूजा पाठ में रुचि प्रकट होगी।

सप्ताहांत में पुराने निवेश में लाभ के संकेत मिल रहे हैं। व्यवसाय के विस्तार के लिए नई राह की आवश्यकता महसूस होगी। शक्ति सम्पन्न लोगों से उलझना बुद्धिमानी नहीं है, इस बात को समझें। मित्रों से लाभ और तनाव दोनों मिलेंगे। कोई खास व्यक्ति मानसिक तनाव का कारण बनेगा। विरोधियों को माफ करके आनन्द आएगा। जीवनसाथी से स्नेह गहन होगा। देह के ऊपरी भाग में पीड़ा। संतान की खुशी से सुख मिलेगा। ज्यादा न बोलें वरना बात गड़बड़ा जाएगी।

शुभ रंग- केसरिया, लाल
शुभ अंक- 3, 9
लेखक के बारे में
आयुषी त्यागी
आयुषी त्यागी को मीडिया के विभिन्न संस्थानों में इनका 6 साल का कार्यानुभव रहा है। ज्योतिष और धर्म पर बीते 2 सालों से काम का अनुभव है। इन्होंने वैदिक ज्योतिष, अंकज्योतिष और टैरो के साथ हस्तरेखा और वास्तु एवं फेंगशुई पर भी अध्ययन किया है और अपने ज्ञान और अनुभव से लोगों को उचित ज्योतिषीय उपाय बताकर परेशानियों से निकलने में सहायता करती है। इसके अलावा इन्होंने राजनीतिक विषयों पर पर भी मीडिया संस्थानों में काम किया है। खाली समय में धर्म-ग्रंथों का अध्ययन और चिंतन करने के साथ ही यात्रा और संगीत का भी आनंद लेती हैं।... और पढ़ें

अगला लेख

Astroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर