ऐपशहर

Taurus Horoscope Today, आज का वृषभ राशिफल 21 मार्च : धन खर्च के योग, वैवाहिक रिश्ते में बढ़ेगा प्रेम

आज का वृषभ राशिफल 21 मार्च 2023: वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन धन खर्च के योग बन रहे हैं। इसी के साथ आज नौकरीपेशा लोग कामकाज में काफी व्यस्त रहने वाले हैं। वैवाहिक रिश्ते काफी अच्छा रहेगा। आइए जानते हैं दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

Edited byआयुषी त्यागी | नवभारतटाइम्स.कॉम 21 Mar 2023, 3:35 am
Vrishabh Rashi Ka Aaj Ka Rashifal:
नवभारतटाइम्स.कॉम Taurus Horoscope Today


वृषभ राशि के जातक आज अपने भविष्य के बारे में काफी महत्वपूर्ण बातचीत कर सकते हैं साथ ही कुछ नई योजनाएं भी बना सकते हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं आज का वृषभ राशिफल।

आज वृषभ राशि का करियर :
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यापार के मामले में सामान्य रहेगा। आज समाज में आपकी लोकप्रियता के कारण आपको कोई बड़ा ऑर्डर प्राप्त हो सकता है। हालांकि, आज आपके धन खर्च के योग भी बन रहे हैं। आज आपको कोई बहुत ही आवश्यक वस्तु खरीदनी होगी जिसमें आपका काफी धन खर्च हो सकता है। नौकरीपेशा वर्ग के जातक आज अपने काम में काफी ज्यादा व्यस्त रहने वाले हैं।

आज वृषभ राशि का पारिवारिक जीवन : वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। पति पत्नी के मध्य आपसी प्रेम भाव एवं करीबी बढ़ती हुई देखी जा सकती है। हालांकि, आज परिवार के बड़ों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। इस दौरान आपको अपनी वाणी को मधुर रखना होगा।

आज आपकी सेहत :
स्वास्थय अच्छा रहेगा लेकिन, फिर भी कोई ना कोई स्वास्थय संबंधी मानसिक वहम की स्थिति बनी रहेगी।
आज वृष राशि के उपाय : विष्णु सहस्त्र नाम का पाठ करना लाभकारी रूप में देखा जायेगा।
शुभ रंग : केसरिया
शुभ अंक: 9
लेखक के बारे में
आयुषी त्यागी
आयुषी त्यागी को मीडिया के विभिन्न संस्थानों में इनका 6 साल का कार्यानुभव रहा है। ज्योतिष और धर्म पर बीते 2 सालों से काम का अनुभव है। इन्होंने वैदिक ज्योतिष, अंकज्योतिष और टैरो के साथ हस्तरेखा और वास्तु एवं फेंगशुई पर भी अध्ययन किया है और अपने ज्ञान और अनुभव से लोगों को उचित ज्योतिषीय उपाय बताकर परेशानियों से निकलने में सहायता करती है। इसके अलावा इन्होंने राजनीतिक विषयों पर पर भी मीडिया संस्थानों में काम किया है। खाली समय में धर्म-ग्रंथों का अध्ययन और चिंतन करने के साथ ही यात्रा और संगीत का भी आनंद लेती हैं।... और पढ़ें

अगला लेख

Astroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर