ऐपशहर

Aaj Ka Rashifal Mesh आज का मेष राशिफल 30 सितंबर 2022 : धार्मिक स्थान की यात्रा पर खर्च होगा, बजट देखकर चलें

आज का मेष राशिफल 30 सितंबर 2022: धार्मिक स्थान की यात्रा पर खर्च हो सकता है। मध्याह्न तक आय निम्न रहेगी इसके बाद आकस्मिक लाभ होने की संभावना है। जो लोग व्‍यापारी हैं, त्‍योहारों के इस मौसम में उनका काम अच्‍छा चलेगा। नौकरीपेशा वर्ग में कर्मचारी अपने रूटीन काम को पूरा करेंगे।

Edited byगीतिका दुबे | नवभारतटाइम्स.कॉम 30 Sep 2022, 11:19 am
Aries Horoscope Today, 30 September 2022: मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन भाग्‍य से भरपूर रहेगा और भक्ति के इस माहौल के बीच में आप भी किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मन बना सकते हैं। यहां जाने में आपका काफी धन भी खर्च होगा, फिर भी बजट में रहते हुए अपने सभी कार्यों को पूर्ण कर लेंगे। आप बाहरी दुनिया को छोड़ अधिक समय अपने में ही मस्त रहेंगे। आवश्यक कार्यों में लापरवाही अथवा टालमटोल करना आर्थिक हानि करवा सकता है। आज आप अपना काम बनाने के लिए अत्यंत मीठे बन जाएंगे और इसके विपरीत अन्य लोगों के काम में काफी उदासीनता रहेगी। धार्मिक स्थान की यात्रा पर खर्च हो सकता है। मध्याह्न तक आय निम्न रहेगी इसके बाद आकस्मिक लाभ होने की संभावना है। जो लोग व्‍यापारी हैं, त्‍योहारों के इस मौसम में उनका काम अच्‍छा चलेगा। नौकरीपेशा वर्ग में कर्मचारी अपने रूटीन काम को पूरा करेंगे।
नवभारतटाइम्स.कॉम Aaj Ka Rashifal Mesh आज का मेष राशिफल 30 सितंबर 2022


पारिवारिक जीवन : घर परिवार में अच्छा वातावरण बना रहेगा और सभी लोग आपस में काफी मिलजुलकर रहेंगे। एक-दूसरे का हर प्रकार से सहयोग करेंगे।

आज आपकी सेहत
: अधिक काम करने की वजह से आपके कमर में दर्द बने रहने की शिकायत देखी जा सकती है। जो लोग व्रत में हैं, उन्हें सिर दर्द और तलवे में शिकायत हो सकती है।

आज मेष राशि के उपाय : दुर्गा सप्तशती के पांचवें अध्याय का पाठ कीजिए। किसी कन्या को फल गिफ्ट कीजिए।
लेखक के बारे में
गीतिका दुबे
गीतिका दुबे का बतौर पत्रकार करियर 11 साल का है। वह ज्योतिष विद्या में ग्रह गोचर, टैरो, अंक ज्योतिष पर 6 साल से काम कर रह रही हैं। धार्मिक विषयों पर भी इनका ज्ञान समृद्ध है। इन्होंने गरुड़ पुराण, विष्णु पुराण, शिव पुराण, मत्स्य पुराण, भविष्य पुराण सहित वास्तु विज्ञान का गहरा अध्ययन किया है। और अब इससे जनमानस को लाभ दिला रही हैं। खाली वक्त में इन्‍हें यात्रा करना और संगीत सुनना पसंद है। प्रेरक कथाएं पढ़ना भी इनको पसंद है। भगवान शिव और भगवान राम की लीला कथाओं का अध्ययन और उनका विश्लेषण करना इनका प्रमुख और प्रिय विषय है।... और पढ़ें

अगला लेख

Astroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर