आजीविका : ग्रह-नक्षत्र की दशा से जानकारी मिल रही है कि कन्या राशि वालों को आज व्यापारिक कार्यों में किसी से वाद-विवाद हो सकता है। व्यापारिक पार्टी से पेमेंट लेन-देन को लेकर गरमा गर्मी हो सकती है। शेयर मार्केट, प्रतियोगिता अथवा अन्य माध्यम से आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना है। विदेशों में कार्य करने वालों को या विदेशी उत्पादों से आज अच्छा फायदा होगा। नौकरी पेशा जातकों को आज विशेष अवसर प्राप्त होंगे और एक से अधिक आय के स्रोतों का निर्माण होगा।
पारिवारिक जीवन : पारिवारिक सदस्यों में किसी पुरानी बात पर बहसबाजी की स्थिति बन सकती है, जिसके चलते कुछ कहासुनी भी हो सकती है। परिवार में किसी संतान को लेकर मन चिंताओं से घिरा रहेगा या फिर किसी समाचार को प्राप्त कर मन दुखी हो सकता है। सायंकाल के समय देव दर्शन से शांति मिलेगी।
आज आपकी सेहत : स्वास्थ्य ठीक-ठाक बना रहेगा लेकिन किसी बीमारी को लेकर मानसिक वहम बना रहेगा।
आज कन्या राशि के उपाय : मनोकामना पूर्ति के लिए सोमवार को व्रत रखें और शिवलिंग पर शहद, घी, दूध, काले तिल में से किसी एक चीज को अर्पित करें।