ऐपशहर

Virgo Horoscope Today, आज का कन्या राशिफल 20 मई 2023: प्रोग्रेस से खुशी होगी, यात्रा का प्रसंग बनेगा

Aaj Ka Kanya Rashifal 20 May 2023, आज का कन्या राशिफल : विरोधियों का पराभव होगा। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्चा हो सकता है। पास और दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ता की ओर बढ़ेंगे। कन्या राशि वालों के लिए शनिवार का दिन कैसा रहेगा, आइए जानते हैं...

Edited byपराग शर्मा | नवभारतटाइम्स.कॉम 20 May 2023, 7:09 pm
Virgo Horoscope Today, 20 May 2023: चंद्रमा का संचार आज वृषभ राशि में होगा। साथ ही रोहिणी नक्षत्र का प्रभाव पूरे दिन बना रहेगा। ग्रह और नक्षत्र के प्रभाव से पारिवारिक बिजनस में बढ़ती प्रोग्रेस से खुशी होगी। वहीं धार्मिक स्थानों की यात्रा का प्रसंग बनेगा। शनिवार का दिन कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं...
नवभारतटाइम्स.कॉम Virgo
आज का कन्या राशिफल 20 मई 2023 दिन शनिवार


आज कन्या राशि का करियर : कन्या राशि वाले नौकरी पेशा, व्यापारी और कारोबारी शनिवार के दिन संभलकर कार्य करने की आवश्यकता है। काम धंधे के समय व्यापार में किसी ग्राहक या व्यापारिक पार्टी से व्यापारिक नुकसान हो सकता है। लंबे समय से ना बिकने वाले किसी उत्पाद को लागत से भी कम दामों पर अर्थात घाटे पर बेचा जा सकता है। पारिवारिक बिजनस में बढ़ती प्रोग्रेस से काफी खुशी होगी और सम्मान भी बढ़ेगा। इस राशि के नौकरी करने वाले जातक आज अन्य रोजगार की तलाश करेंगे।

आज कन्या राशि का पारिवारिक जीवन : कन्या राशि वालों के पारिवारिक जीवन की बात करें तो परिवार में नोक-झोंक की स्थिति बन सकती है लेकिन कुछ समय बाद खुद ही सब शांत हो जाएगा। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने से मन में हर्ष होगा। सायंकाल में धार्मिक स्थानों की यात्रा का प्रसंग बनेगा और बच्चों के साथ भी समय व्यतीत करेंगे।

आज का कन्या राशिफल, देखें विडियो

आज कन्या राशि का स्वास्थ्य : कन्या राशि वालों के पैर में मोच या कोई नस खिंचाव की स्थिति बन सकती है, जिसके चलते चलने फिरने वाले कार्यों में परेशानी हो सकती है।

आज कन्या राशि के उपाय : मानसिक शांति के लिए हर शनिवार को आटा, काले तिल और चीनी मिलाकर चीटियों को खिलाएं। साथ ही सरसों के तेल की बनी चीजों को गरीब व जरूरतमंदों को खिलाएं और उनकी सेवा करें।

शुभ रंग - पीला
शुभ अंक - 6
लेखक के बारे में
पराग शर्मा
"पराग शर्मा धार्मिक विषयों और रेमेडियल ज्योतिष पर 7 साल से भी अधिक समय से काम कर रहे हैं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर इन्होंने गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से यह प्रतिकूल ग्रह दशाओं और परेशानी में चल रहे लोगों को उचित सलाह देकर उन्हें संकट से निकलने में मदद करते हैं। खाली समय में राजनीतिक और धार्मिक विषयों पर अध्ययन और चिंतन करना पराग को बहुत पसंद है। शोर शराबे की बजाय एकांत में ध्यान करना भी पसंद है, इसलिए जब कभी भी पराग को खाली एकांत समय मिलता है, आत्मचिंतन करते हैं और कहानी एवं कविताएं लिखते हैं।"... और पढ़ें

अगला लेख

Astroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर