Please enable javascript.Ram Mandir Gifts: सोने चांदी के जूते से लेकर 2100 किलो का घंटा, अयोध्‍या पहुंच रहे 10 सबसे अनोखे उपहार - ram mandir inauguration ceremony lots of gifts for ram mandir being sent to everyday know about 10 special gifts - Navbharat Times

Ram Mandir Gifts: सोने चांदी के जूते से लेकर 2100 किलो का घंटा, अयोध्‍या पहुंच रहे 10 सबसे अनोखे उपहार

Authored byगीतिका दुबे | नवभारतटाइम्स.कॉम 19 Jan 2024, 3:41 pm

Ram Mandir Trust Receives Unique Gifts: अयोध्‍या में 22 जनवरी को राम मंदिर का प्रतिष्‍ठा उत्‍सव होने जा रहा है और इस बीच में देश भर से यहां प्रभु राम के लिए उपहार आने का सिलसिला लगातार जा रही है। देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी यहां राम और सीता माता के लिए उपहार पहुंच रहे हैं। नेपाल हो या श्रीलंका दुनिया भर से यहां श्रीराम मंदिर के लिए उपहार आ रहे हैं। आइए नजर डालते हैं ऐसे ही 10 सबसे खास उपहारों पर।

ram mandir gifts
ram mandir gifts
Top 10 Special Gifts for Ram Mandir: अयोध्‍या नगरी अपने प्रभु श्रीराम के स्‍वागत के लिए सजधजकर तैयार है। 22 जनवरी को यहां श्रीरामलला का प्राण प्रतिष्‍ठा उत्‍सव है और उसके बाद प्रभु श्रीरामलला अपने मंदिर में विराजमान होंगे। ऐसे में भगवान राम के मंदिर के लिए देश ही नहीं विदेश से भी उपहार आ रहे हैं। भगवान राम की ससुराल और माता सीता की जन्‍मभूमि नेपाल के जनकपुर से अयोध्‍या भर-भर के उपहार पहुंच रहे हैं। श्रीलंका से आए प्रतिनिधिमंडल ने अयोध्‍या का दौरा किया और साथ ही अशोक वाटिका से एक चट्टान भी उपहार के रूप में लाए हैं। रामायण में यह बताया गया है कि श्रीलंका में अशोक वाटिका ही वह स्‍थान है जहां रावण ने माता सीता को रखा था। इसके अलावा बिहार के मिथिला से जनक दुलारी सीता माता और दामादजी प्रभु राम के लिए खूबसूरत उपहार आ रहे हैं। ऐसे ही न जाने कितने ही उपहार देश भर से अयोध्‍या रोजाना पहुंच रहे हैं। आइए प्रभु श्रीराम के लिए आए उपहारों पर एक नजर डालते हैं और ले चलते हैं आपको अयोध्‍या दर्शन पर।

मथुरा से आएंगे 200 किलो लड्डू
राम मंदिर के लिए कृष्‍ण भगवान की जन्‍मभूमि मथुरा से 200 किलो लड्डू का नजराना अयोध्‍या पहुंच रहा है। संख्‍या में यह लड्डू 1.11 लाख होंगे। बताया जा रहा है कि ये लड्डू खास मेवा और मिसरी से तैयार किए जाएंगे।

108 फीट लंबी अगरबत्‍ती
राम मंदिर के लिए 108 फीट लंबी अगरबत्‍ती भगवान राम के मंदिर में जलाने के लिए गुजरात के बड़ोदरा से आई है। यह अगरबत्‍ती बहुत ही सुंदर और विशाल है और इसका वजन करीब 3600 किलो है। बताया जा रहा है कि एक बार जलाने के बाद यह अगरबत्‍ती करीब डेढ़ से 2 महीने तक जलेगी। इस अगरबत्‍ती की कीमत 5 लाख रुपये बताई जा रही है।

44 फीट ऊंचा ध्‍वज दंड
राम मंदिर के शिखर पर लगाने के लिए गुजरात में बना अनोखा ध्‍वज दंड आया है। इसका लंबाई 44 फीट है और इसका वजन करीब साढ़े 5 टन बताया जा रहा है। गुजरात के मुख्‍यमंत्री भूपेश पटेल में इस ध्‍वज दंड को अयोध्‍या के लिए भेजा है।

1100 किलो का दीपक
राम मंदिर के प्राण प्रतिष्‍ठा उत्‍सव के दिन देश भर में घी के दीपक जलाए जाएंगे, लेकिन सबसे बड़ा दीपक जलेगा राम की अयोध्‍या में। बड़ोदरा के किसान अरविंद भाई पटेल ने 1100 किलो का यह विशालकाय दीपक अयोध्‍या के लिए भेजा है। इस दीपक को बनाने में मिट्टी और पंचधातु का प्रयोग किया गया है। बताया जा रहा है कि इस दीपक में एक बार में 850 लीटर घी डाला जा सकता है।

2100 किलो का घंटा
राम मंदिर में 2100 किलो का घंटा लगाया जाएगा, जो मंदिर की सुंदरता में चार चांद लगा देगा। इसे बनाने में 2 साल का वक्‍त लगा है और इसे बनाने में अष्‍टधातु का प्रयोग किया गया है। इस घंटे की ऊंचाई 6 फीट और चौड़ाई 5 फीट है। इसकी कीमत 10 लाख रुपये है और इसकी आवाज कई किमी दूर तक सुनाई देगी।

अलीगढ़ का 10 फीट ऊंचा ताला
भगवान राम के मंदिर की सुरक्षा के लिए अलीगढ़ से 10 फीट ऊंचा ताला आ रहा है। अलीगढ़ के ताला बनाने वाले उद्योगपति सत्‍यप्रकाश शर्मा ने यह अनोखा ताला राम मंदिर के लिए अपने हाथ से तैयार किया है। इस ताले का वजन 400 किलो है। यह दुनिया का सबसे बड़ा ताला और चाबी है और इसे राम मंदिर ट्रस्‍ट का उपहार में दिया गया है।

लखनऊ की अनोखी घड़ी
लखनऊ से अनोखी घड़ी राम मंदिर के लिए भेजी गई है। यह घड़ी लखनऊ के सब्‍जी विक्रेता ने तैयार करवाई है। यह घड़ी एक ही समय में 8 देशों का समय बताती है। यह घड़ी भारत, टोक्यो, मॉस्को, दुबई, बीजिंग, सिंगापुर और मैक्सिको सिटी, वाशिंगटन डीसी का समय एक साथ बताती है।

माता सीता के लिए खास साड़ी
माता सीता के लिए के लिए सूरत के कवड़ा व्‍यवसायी ने अनोखी साड़ी तैयार करवाई है। इसमें अयोध्‍या के मंदिरों की तस्‍वीरें और भगवान के जीवन का चित्रण किया गया है। इसके अलावा सूरत के ही एक हीरा व्‍यापारी ने 5,000 अमेरिकी डायमंड और 2 किलो चांदी का उपयोग करके राम मंदिर के लिए अनोखा हार भेजा है।

गुजरात का विशाल नगाड़ा
गुजरात के दरियापुर से सोने की परत चढ़ा 56 इंच चौड़ा नगाड़ा मंदिर में नगाड़ा मंदिर में स्‍थापित किया जाएगा। इस नगाड़े को गुजरात के दरियापुर में अखिल भारतीय दबगर समाज द्वारा तैयार किया गया है।

हैदराबाद से आ रहे सोने के जूते हैदराबाद से अपने प्रभु राम के लिए भक्‍त सोने के जूते लेकर आ रहे हैं। अपने कार सेवक पिता की इच्‍छा पूरी करने के लिए हैदराबाद के 64 वर्षीय चल्‍ला श्रीनिवास शास्‍त्री अयोध्‍या पहुंच रहे हैं और साथ में रामलला के लिए सोने के जूते ला रहे हैं।
गीतिका दुबे
लेखक के बारे में
गीतिका दुबे
गीतिका दुबे का बतौर पत्रकार करियर 11 साल का है। वह ज्योतिष विद्या में ग्रह गोचर, टैरो, अंक ज्योतिष पर 6 साल से काम कर रह रही हैं। धार्मिक विषयों पर भी इनका ज्ञान समृद्ध है। इन्होंने गरुड़ पुराण, विष्णु पुराण, शिव पुराण, मत्स्य पुराण, भविष्य पुराण सहित वास्तु विज्ञान का गहरा अध्ययन किया है। और अब इससे जनमानस को लाभ दिला रही हैं। खाली वक्त में इन्‍हें यात्रा करना और संगीत सुनना पसंद है। प्रेरक कथाएं पढ़ना भी इनको पसंद है। भगवान शिव और भगवान राम की लीला कथाओं का अध्ययन और उनका विश्लेषण करना इनका प्रमुख और प्रिय विषय है।... और पढ़ें
कॉमेंट लिखें

अगला लेख

Astroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर