B'day Spl: रितिक के पास हैं ये करोड़ों की गाड़ियां
नवभारतटाइम्स.कॉम8 Oct 2018, 8:40 pm
1/7
देखें, कितने करोड़ की गाड़ी में घूमते हैं रितिक
बॉलिवुड ऐक्टर रितिक रोशन का आज यानी 10 जनवरी को जन्मदिन है। अपनी ऐक्टिंग और डांसिंग स्किल से लोगों के दिल में जगह बनाने वाले रितिक लग्जरी गाड़ियों के भी शौकीन हैं। आइए आज उनके जन्मदिन पर देखें उनकी गाड़ियों का कलेक्शन...
2/7
Rolls Royce Ghost Series II
रितिक रोशन में पिछले साल अपने 42वें जन्मदिन पर खुद को एक रोल्स रॉयस गोस्ट सीरीज-2 गिफ्ट की थी। इस लग्जरी गाड़ी को रितिक ने 7 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसकी टॉप स्पीड 250kmph है और 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पाने में इसे सिर्फ 4.7 सेकंड का समय लगता है।
3/7
Mercedes Benz S class
रितिक के पास मर्सेडीज बेंज एस क्लास भी है। इसकी कीमत करीब 1.21 करोड़ रुपये है। इस सुपर लग्जरी कार एस क्लास में 4663 सीसी की कैपेसिटी वाला वी8 इंजन लगा है, जो 455 bhp की पावर और 700 nm का टार्क देता है। यह कार 4.6 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है।
4/7
Ferrari Modena
फरारी मोडेना 360 भी रितिक के लग्जरी कार कलेक्शन में शामिल है। यह 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 4.5 सेकंड्स में पकड़ लेती है। इस कार की टॉप स्पीड 305 किमी/घंटा है। 2005 के बाद से इसका प्रॉडक्शन बंद कर दिया गया है।
मासेराती स्पाइडर को अब मासेराती ग्रैनटूरिज्मो के नाम से जाना जाता है। इस टू-डोर कन्वर्टेबल स्पाइडर को रितिक ने 90 लाख रुपये में खरीदा था। इसकी टॉप स्पीड 280 किमी/घंटा है और यह 5.2 सेकंड्स में 0-100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है।
6/7
Porsche Cayenne Turbo
बॉलिवुड ऐक्टर रितिक के पास एक पोर्श कयन टर्बो भी है जिसकी कीमत करीब 1.83 करोड़ रुपये है। इसकी टॉप स्पीड 274 किमी प्रति घंटा है।
7/7
Range Rover Sport
SUV के शौकीन रितिक ने कुछ साल पहले एक रेंज रोवर स्पोर्ट्स गाड़ी भी खरीदी थी, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपये है।