Fada Releases October 2021 Vehicle Registration Data
पिछले 30 दिनों में भारत में कितने वाहनों की बिक्री हुई, पढ़ें हैरान करने वाले आंकड़े
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (FADA) ने अक्तूबर महीने की रजिस्ट्रेशन/सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। फाडा की रिपोर्ट के मुताबिक अक्तूबर 2021 में कुल 13,64,526 वाहनों की भारत में बिक्री (रजिस्ट्रेशन) हुई। जबकि,अक्तूबर 2020 में 14,41,299 वाहनों की भारत में बिक्री हुई थी।
नवभारतटाइम्स.कॉम25 Nov 2021, 8:25 pm
नई दिल्ली।
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (FADA) ने अक्तूबर महीने की रजिस्ट्रेशन/सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। फाडा की रिपोर्ट के मुताबिक अक्तूबर 2021 में कुल 13,64,526 वाहनों की भारत में बिक्री (रजिस्ट्रेशन) हुई। जबकि,अक्तूबर 2020 में 14,41,299 वाहनों की भारत में बिक्री हुई थी। अक्तूबर 2020 के मुकाबले अक्तूबर 2021 में भारतीय बाजार में 5.33 फीसदी वाहनों की बिक्री घटी है।
कोरोना काल से पहले के मुकाबले क्या है हालात?
अगर कोरोना काल से पहले की बात करें, तो अभी भी गिरावट जारी है। कोरोना से पहले (अक्तूबर 2019) में भारत में कुल 18,60,098 वाहनों की बिक्री हुई थी। यानी कि अक्तूबर 2019 की तुलना में इस साल अक्तूबर महीने में 26.64 फीसदी वाहनों की बिक्री घटी है।
Autoकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर