नई दिल्ली
3 सितंबर 2018 को महिंद्रा की नई मराजो एमपीवी भारत में लॉन्च होनी है। महिंद्रा लॉन्च से पहले लगातार इस गाड़ी से जुड़े टीजर इमेज रिलीज कर रही है। कंपनी ने हाल ही इसका नया टीजर इमेज रिलीज किया है और इस लेटेस्ट इमेज में गाड़ी के ब्रैंड न्यू 17 इंच ट्विन 6 स्पोक अलॉय वील्ज दिख रहे हैं। ऐसी उम्मीद है कि महिंद्रा मराजो के टॉप मॉडल में ये वील्ज आॅफर किए जा सकते हैं। महिंद्रा ने एक नया विडियो भी रिलीज किया है जिसमें इस नई फ्लैगशिप एमपीवी का शार्क टुथ इंस्पायर्ड क्रोम ग्रिल दिख रहा है।
200-500cc सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली पांच बाइक्स
Mahindra Marazzo के अलॉय वील्ज में स्टाइलिश शार्क फिन डिजाइन दिया गया है। पहियों में ग्लॉसी ब्लैक और सिल्वर ड्यूल टोन ट्रीटमेंट देखा जा सकता है। इससे पहले भी महिंद्रा Marazzo के डिजाइनिंग और स्टाइलिंग एलिमेंट्स को टीजर में दिखाया जा चुका है। इससे पहले इसके नए हेडलैम्प्स, कैबिन आदि की झलक सार्वजनिक की जा चुकी है।
आपकी कार में जरूर होने चाहिए ये काम के फीचर्स
महिंद्रा की यह नई MPV चौड़े डबल बैरेल प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स से लैस होगी। इसमें वाइड सेंट्रल एयरडैम दिया जाएगा। शर्क टेल से इंस्पायर्ड LED टेललैम्प्स वाली इस गाड़ी के इंटीरियर में कई जानदार फीचर होंगे। इनमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ड्यूल पॉड इंस्ट्रूमेंट कंसोल, रूफ माउंटेड एयर कंडिशनिंग सिस्टम आदि खूबियां शामिल हैं।
यह MPV 7 सीटर और 8 सीटर फॉर्मेट मे आॅफर की जाएगी। मराजो भारत में डीजल वर्जन में लॉन्च की जाएगी। इसमें 1.5 लीटर आॅइल बर्नर होगा। ऐसी उम्मीद है कि इंजन को मैन्युअल और आॅटोमैटिक, दोनों ट्रांसमिशन से लैस किया जाएगा। ये ट्रांसमिशन XUV500 से लिए जा सकते हैं। महिंद्रा इसके पेट्रोल वर्जन पर भी काम कर रही है और ऐसी उम्मीद है कि भविष्य में मराजो का पेट्रोल मॉडल भी लॉन्च किया जा सकता है। भारत में लॉन्च होने के बाद महिंद्रा मराजो का कॉम्पिटीशन Toyota Innova Crysta और Tata Hexa से होगा।