ऐपशहर

डैटसन रेडी-गो से हैं काफी उम्मीदें: निसान

जापान की ऑटोमोबिल कंपनी निसान को अपने आगामी डैटसन मॉडल रेडी-गो से काफी उम्मीदें हैं...

पीटीआई 13 May 2016, 9:20 pm
जापान की ऑटोमोबिल कंपनी निसान को अपने आगामी डैटसन मॉडल रेडी-गो से काफी उम्मीदें हैं। निसान को भरोसा है कि भारत में जैसी सफलता उसके भागीदार रेनॉ कि क्विड को मिली है, वैसी ही सफलता उसके रेडी-गो मॉडल को मिलेगी।
नवभारतटाइम्स.कॉम nissan banking on redi go to replicate success of renault kwid
डैटसन रेडी-गो से हैं काफी उम्मीदें: निसान



डैटसन रेडी-गो का रियर प्रोफाइल

कंपनी करीब तीन दशक के बाद 2014 में डैटसन को भारत वापस लाई थी। इस ब्रैंड के तहत वह पहले ही दो मॉडल पेश कर चुकी है, लेकिन इन्हें मामूली सफलता ही मिली है। तीसरा मॉडल रेडी-गो है जिसकी कीमत 2.5 से 3.5 लाख रुपये है। यह कार भारतीय बाजार में जून में लॉन्च होगी।


डैटसन रेडी-गो का डैशबोर्ड

निसान के सीईओ और प्रेजिडेंट कार्लोस गॉस ने कहा,‘हमने डैटसन को दो साल पहले पेश किया था। यह लंबा अरसा नहीं है। मैं साफतौर पर कहूंगा कि डैटसन इंडोनेशिया में काफी सफल है, लेकिन भारत में इसे कम सफलता मिली है।’ उन्होंने भरोसा जताया कि डैटसन ब्रैंड रफ्तार पकड़ेगा।

डैटसन रेडी-गो का इंटीरियर
उन्होंने कहा, ‘हम भारत में रेडी-गो को लॉन्च करने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। हम इस ब्रैंड की क्षमता देखना चाहते हैं।’ निसान की यह कार मारुति सुजुकी की ऑल्टो और ह्यूंदै की इयॉन को टक्कर देगी। इन कारों की कीमत 2.5 लाख रुपये से 4.42 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है।

अगला लेख

Autoकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग