नई दिल्ली।
Tata Cars Price June 2022: भारत की दिग्गज कार निर्माता टाटा मोटर्स भारतीय बाजार में अपनी कुल 7 गाड़ियों की बिक्री करती है। इनमें टाटा नेक्सन, टाटा पंच, टियागो, टिगोर, सफारी, अल्ट्रॉज और हैरियर शामिल हैं। कंपनी ने कुछ समय पहले ही अपनी इन गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। ऐसे में अगर आप टाटा की नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है। आज हम आपको टाटा की सभी गाड़ियों की कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर...
Tata Car Price
टाटा मोटर्स की Tata Nexon, Tata Punch और Tata Altoz देश की सबसे सुरक्षित कारों में गिनी जाती हैं। इन गाड़ियों की सेफ्टी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इन तीनों ही गाड़ियों को Global NCAP की तरफ से कार क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग दी गई है। बता दें कि Global NCAP एक संस्थान है, जो गाड़ियों की सेफ्टी चेक करती है। यहां गाड़ियों को एक तय स्पीड पर क्रैश करके देखा जाता है कि इसमें बैठे व्यस्क और बच्चे कितने सुरक्षित रह सकते हैं। इसके आधार पर गाड़ियों को रेटिंग दी जाती है।
नोट- सभी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमतें हैं। यहां हमने टाटा की सीएनजी कारों और इलेक्ट्रिक कारों की कीमतों को नहीं बताया है।
Tata Cars Price June 2022: भारत की दिग्गज कार निर्माता टाटा मोटर्स भारतीय बाजार में अपनी कुल 7 गाड़ियों की बिक्री करती है। इनमें टाटा नेक्सन, टाटा पंच, टियागो, टिगोर, सफारी, अल्ट्रॉज और हैरियर शामिल हैं। कंपनी ने कुछ समय पहले ही अपनी इन गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। ऐसे में अगर आप टाटा की नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है। आज हम आपको टाटा की सभी गाड़ियों की कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर...
Tata Car Price
टाटा की पेट्रोल/डीजल की कारों के नाम | शुरुआती कीमतें | टॉप वैरिएंट की कीमतें |
Tata Tiago | 5.37 लाख रुपये | 7.79 लाख रुपये |
Tata Tigor | 5.97 लाख रुपये | 8.56 लाख रुपये |
Tata Punch | 5,82,900 रुपये | 9,48,900 रुपये |
Tata Nexon | 7.54 लाख रुपये | 13.8 लाख रुपये |
Tata Altroz | 6.20 लाख रुपये | 10.15 लाख रुपये |
Tata Harrier | 14.64 लाख रुपये | 21.94 लाख रुपये |
Tata Safari | 15.24 लाख रुपये | 23.4 लाख रुपये |
नोट- सभी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमतें हैं। यहां हमने टाटा की सीएनजी कारों और इलेक्ट्रिक कारों की कीमतों को नहीं बताया है।