11:23 PM, Sep 15 2016
यूपीः बढ़ी रार, शिवपाल ने छोड़ा मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष पद। अखिलेश ने इस्तीफा किया नामंजूर।Lucknow
11:20 PM, Sep 15 2016
अखिलेश जी और शिवपाल जी साथ मिलकर काम करेंगेः आर. मेहरोत्रा (यूपी स्वास्थ्य मंत्री)Lucknow
11:19 PM, Sep 15 2016
मुलायम जी के पास 50 साल का अनुभव है। कल एसपी की संसदीय बैठक में विवादों को सुलझा लिया जाएगाः यूपी स्वास्थ्य मंत्री रविदास मेहरोत्राLucknow
11:17 PM, Sep 15 2016
'दुश्मन' चीन और 'दोस्त' रूस के गठजोड़ से भारत सतर्क
11:12 PM, Sep 15 2016
मुंबई हमलाः भारत ने पाक को रास्ता सुझाया
10:58 PM, Sep 15 2016
सीएम अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल यादव का इस्तीफा नामंजूर किया।
10:47 PM, Sep 15 2016
शिवपाल यादव के बेटे आदित्य का पब्लिक कोऑपरेटिव फेडरेशन के चेयरमैन के पद से इस्तीफा।Lucknow
10:26 PM, Sep 15 2016
आज शाम शिवपाल सिंह यादव सीएम अखिलेश से मिलने पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने मिलने से इनकार कर दिया। शिवपाल ने सीएम के आवास पर बिताए 20 मिनट।Lucknow
10:24 PM, Sep 15 2016
उत्तर प्रदेशः शिवपाल सिंह यादव ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा।Lucknow
10:17 PM, Sep 15 2016
दिल्लीः अमन विहार इलाके में 17 और 18 साल की 2 लड़कियों के साथ 5 युवकों ने कथित रूप से किया गैंगरेप। 4 लोग गिरफ्तार, 1 फरार।Delhi
10:14 PM, Sep 15 2016
ग्रेटर नोएडाः परीचौक धरना प्रदर्शन समाप्त हो गया है। दो दिन के लिए सोसाइटी का बिजली कनेक्शन जोड़ दिया गया है। पवन सिंह, एनबीटीDelhi
10:12 PM, Sep 15 2016
ग्रेटर नोएडाः एवीजे सोसायटी प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शकारियों पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज। परीचौक धरना प्रदर्शन जारी। पवन सिंह, एनबीटीDelhi
08:50 PM, Sep 15 2016
गुजरातः राजकोट और पालिताना में गणेश विसर्जन के दौरान हुई दुर्घटनाओं में 2 युवक डूबे। सज्जन ठाकुर, TOI
08:19 PM, Sep 15 2016
ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ विदा हुए बप्पा...
08:11 PM, Sep 15 2016
संविधान में संशोधन पर नेपाल के विदेश मंत्री ने कहा, 'हमारा संविधान बहुत समावेशी है। सुधार की गुंजाइश हमेशा रहती है।'
07:41 PM, Sep 15 2016
गणपति विसर्जन के दौरान ऋषि कपूर और रणधीर कपूर ने पत्रकारों के साथ की मारपीट।
07:17 PM, Sep 15 2016
सितंबर 1 से लेकर सितंबर 15 तकः AIIMS (दिल्ली) में डेंगी से 9 लोगों की मौत। हॉस्पिटल में चिकनगुनिया से भी एक शख्स की मौत।Delhi
07:03 PM, Sep 15 2016
शहाबुद्दीन पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि उनके मामले में कानून अपना काम करेगा। सूत्रः टीवी रिपोर्ट्स
07:02 PM, Sep 15 2016
पूरे राज्य में शांति है। बेंगलुरु में जनजीवन सामान्य हो गया है। राज्य के अन्य हिस्सों से भी कोई घटना सामने नहीं आई हैः कर्नाटक के गृहमंत्री जी. परमेश्वर
06:05 PM, Sep 15 2016
मैं मानता हूं कि मुझे किसी के परिवार के झगड़े में झांकने का नैतिक अधिकार नहीं है, लेकिन उनके परिवार और सरकार के झगड़े का खामियाजा यूपी की जनता क्यों भुगतेः राजनाथ सिंहLucknow
06:00 PM, Sep 15 2016
बीजेपी वालों के पास बस एक ही अजेंडा है, शहाबुद्दीन। इनको कोई काम नहीं हैः लालू यादव, RJD चीफ
05:56 PM, Sep 15 2016
सरकार केंद्र में बदले या राज्य में, जनता को उनसे उम्मीदें रहती ही हैंः राजनाथ सिंहLucknow
05:55 PM, Sep 15 2016
यूपी में एसपी की सरकार है। यह सरकार कितनी समाजवादी है और कितनी नहीं, यह बताने की जरूरत नहीं, आप लोग समझते हैंः गृहमंत्री राजनाथ सिंहLucknow
05:42 PM, Sep 15 2016
पंजाबः रिट्रीट के दौरान अटारी-वाघा बॉर्डर पर हादसा, एक बच्चे की मौत और कई घायल। निर्माणाधीन दर्शक दीर्घा का लेंटर गिरा।
05:36 PM, Sep 15 2016
सीवान के पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड में सीबीआई ने केस दर्ज किया। कल ही संभाला है जांच का जिम्मा।
05:36 PM, Sep 15 2016
यूपीः मुलायम सिंह यादव से मिलने पहुंचे शिवपाल यादव। सूत्रः टीवी रिपोर्ट्सLucknow
05:15 PM, Sep 15 2016
डोपिंग पर राफेल नडाल ने कहा कि स्पोर्ट साफ-सुथरा होना चाहिए। हमारे पास बेहतरीन ऐंटी डोपिंग सिस्टम होना चाहिए, ताकि वह आगे आने वाले खिलाड़ियों के लिए उदाहरण बन सके।Sports
04:51 PM, Sep 15 2016
मैंने केंद्र में बीजेपी की बर्बर नीतियों और राज्य सरकार के पूरी तरह से बिक जाने के नैतिक विरोध के तौर पर इस्तीफा दियाः तारिक कर्रा
04:50 PM, Sep 15 2016
ब्रिक्स के उच्च प्रतिनिधियों ने पाक से उपज रहे आतंकवाद और हिंसक अतिवाद को काउंटर करने की दिशा में प्रयास करने पर सहमति दीः विकास स्वरूप (विदेश मंत्रालय)
04:47 PM, Sep 15 2016
मीडिया बीजेपी से डरता है और इसलिए ही विवाद को तूल दे रहा हैः शहाबुद्दीन विवाद पर लालू यादव। सूत्रः टीवी रिपोर्ट्स
04:46 PM, Sep 15 2016
शहाबुद्दीन को बेल मिलने के बाद खड़े विवाद पर लालू यादव ने कहा कि उन्हें इंसाफ मिला। सूत्रः टीवी रिपोर्ट्स
04:31 PM, Sep 15 2016
स्मृति इरानी फर्जी डिग्री मामले में दिल्ली के कोर्ट ने 1 अक्टूबर तक फैसला सुरक्षित रखा।Delhi
04:28 PM, Sep 15 2016
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज UNGA के 71वें सत्र को 26 सितंबर को संबोधित करेंगीः विदेश मंत्रालय
04:26 PM, Sep 15 2016
कावेरी विवादः सुप्रीम कोर्ट ने दोनों राज्यों की काउंसिल्स से याचिका पर गौर करने और फिर 20 सितंबर तक अपने जवाब सौंपने के लिए कहा।
04:25 PM, Sep 15 2016
अगले साल गणेश उत्सव 11 दिन के बजाय 12 दिन (अगस्त 25-सितंबर 5) तक मनाया जाएगा।
04:21 PM, Sep 15 2016
लोग कानून अपने हाथ में नहीं ले सकते। यह दोनों राज्यों की अथॉरिटीज का दायित्व है कि उपयुक्त कार्रवाई करेंः कावेरी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट
04:17 PM, Sep 15 2016
यूएस सीरिया समझौते को पूरा नहीं कर रहा हैः रूसी मिलिट्री। सूत्रः AFP
04:16 PM, Sep 15 2016
दोनों राज्यों के लोगों से शांति और सामंजस्य और सबसे ऊपर कानून के प्रति सम्मान बनाए रखने की अपेक्षा रखते हैं। मामले में अगली सुनवाई 20 सितंबर को होगी।
04:14 PM, Sep 15 2016
कावेरी विवादः सुप्रीम कोर्ट ने कहा, यह राज्यों का दायित्व है कि कोई भी विरोध प्रदर्शन और नुकसान न हो।'
04:12 PM, Sep 15 2016
आप पिंक बॉल के साथ टी-20 और वन-डे में प्रयोग कर सकते हैं, लेकिन कम से कम क्रिकेट के एक फॉर्मेट को तो छोड़ दीजिएः गौतम गंभीरSports
04:11 PM, Sep 15 2016
टेस्ट टीम में चयन न होने पर बल्लेबाज गौतम गंभीर का कहना है, 'मैं चयन के लिए नहीं खेलता। मेरा काम है खेलना और रन बनाना।'Sports
03:50 PM, Sep 15 2016
इस्तीफा देने वाले पीडीपी सांसद कर्रा ने कहा की पीडीपी, बीजेपी के अजेंडे पर चल रही है। सूत्रः टीवी रिपोर्ट्स
03:47 PM, Sep 15 2016
बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि जीएसटी लागू करने की तैयारियां 1 अप्रैल, 2017 से काफी पहले तक पूरी कर ली जाएं।
03:45 PM, Sep 15 2016
पीएम मोदी ने जीएसटी लागू करने की तैयारियों पर बैठक, इसलिए की ताकि 1 अप्रैल, 2017 से इसे लागू करना सुनिश्चित किया जा सके।
03:45 PM, Sep 15 2016
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल GST बिल को लागू करने की तैयारियों का रिव्यू करने के लिए बैठक की।
03:27 PM, Sep 15 2016
इस कंपनी के 15 स्टाफ ऐसे बन गए करोड़पति!
03:23 PM, Sep 15 2016
फर्जी बिल बनाने से किया इनकार तो बेंगलुरु में बदमाशों ने एक टेक्निकल को-ऑर्डिनेटर की तीन अंगुलियां काट दीं
03:18 PM, Sep 15 2016
तेलंगाना के रंगारेड्डी में एक टैंक में 4 बच्चे डूबे। 3 का शव बरामद।
03:13 PM, Sep 15 2016
IAF ने लापता विमान AN32 में सवार लोगों के रिश्तेदारों से कहा कि वे उन्हें मृत मान लें, विमान के मलबे का पता लगाया जा रहा है
03:03 PM, Sep 15 2016
ग्राइंडर में फंसा दुपट्टा, दम घुटने से युवती मरी
02:50 PM, Sep 15 2016
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इलाहाबाद यूपी के पूर्व CM हेमवती नंदन बहुगुणा को श्रद्धांजलि दीLucknow
02:44 PM, Sep 15 2016
SP चीफ मुलायम सिंह यादव पहुंचे लखनऊ। सीएम अखिलेश यादव से करेंगे बात।Lucknow
02:29 PM, Sep 15 2016
दिल्लीः सर गंगाराम अस्पताल में चिकनगुनिया से एक और मरीज की मौतDelhi
02:24 PM, Sep 15 2016
मुंबई के हीरानंदानी टावर की एक मंजिल पर लगी आग पर पाया गया काबू।
02:19 PM, Sep 15 2016
मायावती की राय से हमारी पार्टी नहीं चलेगी, वह अपनी राय अपने पास रखेंः शिवपाल
02:15 PM, Sep 15 2016
पार्टी में नेताजी (मुलायम सिंह यादव) की बात की अवहेलना करने की हैसियत किसी में नहींः शिवपाल यादव
02:14 PM, Sep 15 2016
अमर सिंह के सवाल पर शिवपाल बोले, सभी को जोड़ने से पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी
02:12 PM, Sep 15 2016
पूरे यादव परिवार को एकजुट रहना चाहिए और 2017 में हमें सरकार बनानी हैः शिवपाल यादव
01:57 PM, Sep 15 2016
मुंबई के हीरानंदानी टावर की एक मंजिल पर लगी आग को बुझाने के काम में जुटीं दमकल की 20 गाड़ियां
01:30 PM, Sep 15 2016
कौन बनना चाहते हैं टीम इंडिया के चयनकर्ता, क्लिक कर पढ़ेंSports
01:28 PM, Sep 15 2016
मुंबई के हीरानंदानी टावर की 32वीं मंजिल पर आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर
01:23 PM, Sep 15 2016
मुलायम सिंह यादव परिवार में चल रहे झगड़े के बीच BSP चीफ मायावती ने किया तंज, मुलायम अब ले लें सन्यासLucknow
01:22 PM, Sep 15 2016
AIIMS ने की पुष्टि। सितंबर महीने में डेंगू से 9 और चिकनगुनिया से एक मरीज की मौतDelhi
01:10 PM, Sep 15 2016
मुंबई के हीरानंदानी टावर में लगी आग (ANI)
01:08 PM, Sep 15 2016
आप विधायक अमानतुल्ला के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराने वाली महिला को लेकर दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष बरखा शुक्ला पुलिस मुख्यालय पहुंचींDelhi
01:04 PM, Sep 15 2016
दिल्ली के वसंतकुंज इलाके में 5s सीरीज का 900 फोन बरामद, दो लोगों को गिरफ्तार किया गया
12:37 PM, Sep 15 2016
हमारे प्रधानमंत्री लोगों के भरोसे से खेल रहे हैं: राहुल गांधी (इलाहाबाद रैली में)
12:35 PM, Sep 15 2016
राहुल गांधी कुछ भी कहे हमें उसपर कुछ नहीं करना, जिनकी खटिया उठ गई हो उनपर क्या कहें?: रामगोपाल यादवLucknow
12:23 PM, Sep 15 2016
अखिलेश और मुलायम में कोई मतभेद नहीं हैं। अखिलेश नाराज नहीं हैंः अखिलेश से मुलाकात के बाद राम गोपाल यादव
12:19 PM, Sep 15 2016
अखिलेश किसी से नाराज नहीं है। उन्होंने तो काफी बातें सुनी। लेकिन कभी चेहरे पर शिकन तक नहीं आई : अखिलेश से मुलाकात के बाद राम गोपाल यादव
11:42 AM, Sep 15 2016
मैं दिल्ली के 12 सरकारी अस्पतालों का दौरा कर चुका हूं, वहां अच्छा इंतजाम हैः दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रीDelhi
11:31 AM, Sep 15 2016
इलाहाबाद: महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू और चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ राहुल का रोड शो शुरू।Lucknow
11:29 AM, Sep 15 2016
छत्तीसगढ़ के बीजापुर से एक लाख रुपये का इनामी नक्सली गिरफ्तार।
11:23 AM, Sep 15 2016
तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक महिला के घर में उसकी चाकू घोंपकर हत्या।
11:01 AM, Sep 15 2016
राकेश रोशन अपने बेटे को लेकर फिल्म कृष-4 बनाएंगे। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी और यह 2018 क्रिसमस पर रिलीज होगी।
11:00 AM, Sep 15 2016
फरवरी 2011 को सौम्या को ट्रेन से नीचे फेंक दिया गया था और ट्रेन से कूद कर हमलावर ने फिर उसके साथ रेप किया था।
10:39 AM, Sep 15 2016
रामगोपाल यादव ने समाजवादी पार्टी में मतभेद के सवाल पर कहा, 'संकट कहीं नहीं है, पार्टी में सबकुछ ठीक है, कुहीं कुछ गलत नहीं कुछ फैसले हो जाते हैं।हर पार्टी में ऐसा होता है।'Lucknow
10:32 AM, Sep 15 2016
वित्त मंत्री ने मीडिया की उस रिपोर्ट को खारिज किया गया है जिसमें कहा गया था कि सरकार संभावित अवमूल्यन पर चर्चा कर रही है
10:29 AM, Sep 15 2016
पटियाला हाउस कोर्ट टेक्सटाइल मिनिस्टर स्मृति ईरानी के डिग्री मामले पर दोपहर 3 बजे होगी सुनवाई
10:24 AM, Sep 15 2016
गाजियाबाद के साहिबाबाद में अराधना सिनेमा के पास कार की टक्कर में एक युवक की मौत, पुलिस मौके पर पहुंची।Delhi
10:00 AM, Sep 15 2016
लीबिया में 29 जुलाई 2015 को बंधक बनाए गए टी गोपालकृष्णा और सी बलराम किशन को छुड़ा लिया गया हैः विदेश मंत्रालय
09:52 AM, Sep 15 2016
सब ठीक है, चुनाव को लेकर बड़ी जिम्मेदारी मिली है, SP 2017 में भी जीतेगीः शिवपाल यादवLucknow
09:07 AM, Sep 15 2016
कराची जा रही आवाम एक्सप्रेस की मुल्तान के नजदीक मालगाड़ी से टक्कर। 6 लोगों की मौत, 150 घायल (पाक मीडिया)
09:03 AM, Sep 15 2016
पाकिस्तान में ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त। 4 लोगों की मौत और 100 घायल (AFP)
08:36 AM, Sep 15 2016
दिल्ली में डेंगू, चिकनगुनिया के कारण अस्पताल में मरीजों का बुरा हाल।Delhi
08:16 AM, Sep 15 2016
बेजन दारूवाला से जानें,कैसा रहेगा यह गुरुवार
08:15 AM, Sep 15 2016
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न एम. विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें नमन किया
08:05 AM, Sep 15 2016
ओडिशा के कटक में डेंगू से 9 की मौत, 5183 प्रभावित।
07:58 AM, Sep 15 2016
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल आज से भारत दौरे की शुरुआत कर रहे हैं। वह 18 सितंबर को स्वदेश रवाना हो जाएंगे
07:46 AM, Sep 15 2016
किसान यात्रा के दौरान मउ में जिस दलित परिवार के घर राहुल गांधी ने भोजन किया था, वह भोजन पड़ोसी से उधार मांग कर बनाया गया था (ANI)Lucknow
07:43 AM, Sep 15 2016
बीजेपी विधायक आशा सिन्हा के बेटे को बिना लाइसेंस के बंदूक के साथ पकड़ा गया। पूछताछ जारी।
07:42 AM, Sep 15 2016
कावेरी जल बंटवारे को लेकर अपने फैसले के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई
07:41 AM, Sep 15 2016
आज देशभर में गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया जा रहा है।
07:40 AM, Sep 15 2016
नमस्कार! लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। देश-दुनिया के ताजा अपडेट्स के लिए जुड़े रहें हमारे साथ...