ऐपशहर

LIC के बेस्ट प्लान, जिनमें पैसा लगाकर आप निश्चिंत हो सकते हैं

लाइफ इंश्यॉरेंस कॉर्पोरेशन यानी LIC 1956 में बनी देश की सरकारी बीमा कंपनी है। इसका मकसद लोगों को लाइफ इंश्यॉरेंस की दिशा में मज़बूत बनाना है। भारत के लोगों की आर्थिक स्थिति में जितना अंतर है, LIC उसी के हिसाब से, लोगों की ज़रूरत के मुताबिक स्कीम लाती है।

नवभारतटाइम्स.कॉम 30 Oct 2018, 6:15 pm
लाइफ इंश्यॉरेंस कॉर्पोरेशन यानी LIC 1956 में बनी देश की सरकारी बीमा कंपनी है। इसका मकसद लोगों को लाइफ इंश्यॉरेंस की दिशा में मज़बूत बनाना है। भारत के लोगों की आर्थिक स्थिति में जितना अंतर है, LIC उसी के हिसाब से, लोगों की ज़रूरत के मुताबिक स्कीम लाती है।
नवभारतटाइम्स.कॉम lic


LIC की 2048 कंप्यूटराइज़्ड ब्रांच और 113 डिविज़नल ऑफिस हैं। कंपनी का औसत क्लेम सेटलमेंट रेशियो 98.2% है, जो इसे सबसे भरोसेमंद कंपनी बनाता है।

हम आपको LIC की कुछ ऐसी स्कीम के बारे में बता सकते हैं, जो आप अपनी आर्थिक स्थिति या मकसद के हिसाब से चुन सकते हैं।

#1. LIC का न्यू एन्डाउमेंट प्लान
यह प्लान लेने के लिए आपकी उम्र 90 दिन से (यानी आप अपने घर के किसी बच्चे के लिए प्लान ले सकते हैं) 50 साल के बीच होनी चाहिए। इस स्कीम की मेच्यॉरिटी एज 66 साल है। इसमें आप 16 से 24 साल तक का पॉलिसी टर्म ले सकते हैं। LIC के नियमों के मुताबिक इस स्कीम में आपको कम से कम एक लाख रुपए देने होंगे। हालांकि, आप इस स्कीम में पांच लाख रुपए से ज़्यादा नहीं जमा कर सकते। स्कीम में एक्सिडेंटल डेथ पर मिलने वाले मुआवजा शामिल है।

#2. LIC न्यू जीवन आनंद प्लान
LIC की यह स्कीम लेने के लिए आपकी उम्र 18 साल से 50 साल के बीच होनी चाहिए। इस स्कीम में मेच्यॉरिटी की उम्र 75 साल है और आप 15 से 35 साल तक का पॉलिसी टर्म ले सकते हैं। इस स्कीम में आपको कम से कम एक लाख रुपए देने होंगे, लेकिन अधिकतम की कोई सीमा नहीं है। आप कितना भी पैसा निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम के साथ एक्सिडेंटल डेथ और विकलांगता पर मिलने वाला मुआवजा शामिल है।

#3. LIC बीमा डायमंड प्लान
यह स्कीम लेने के लिए आपकी उम्र 14 साल से 50 साल के बीच होनी चाहिए। इसमें मेच्यॉरिटी की उम्र 66 साल होती है और आप 16 से लेकर 24 साल तक का कोई भी पॉलिसी टर्म ले सकते हैं। इसमें आपको कम से कम एक लाख रुपए देने होते हैं और अधिकतम पांच लाख रुपए तक लगा सकते हैं। इस स्कीम के साथ एक्सिडेंटल डेथ और विकलांगता पर मिलने वाला मुआवजा शामिल है।

#4. LIC जीवन प्रगति प्लान
यह स्कीम लेने के लिए आपकी उम्र 12 से 45 साल होनी चाहिए और इसमें मेच्यॉरिटी की उम्र 65 साल है। इसमें आप 12 से लेकर 20 साल तक का पॉलिसी टर्म ले सकते हैं। इसमें आपको कम से कम 1.5 लाख रुपए देने होंगे, लेकिन ज़्यादा से ज़्यादा लगाने की कोई लिमिट नहीं है। स्कीम के साथ एक्सिडेंटल डेथ और विकलांगता पर मिलने वाला मुआवजा शामिल है।

#5. LIC जीवन लाभ प्लान
यह प्लान लेने के लिए आपकी उम्र 8 से 59 साल के बीच होनी चाहिए। इसमें मेच्यॉरिटी की उम्र 75 साल है और आप 16 से 25 साल तक का पॉलिसी टर्म ले सकते हैं। इसमें आपको कम से कम दो लाख रुपए देने होंगे और अधिकतम की कोई सीमा नहीं है। इस स्कीम के साथ भी एक्सिडेंटल डेथ और विकलांगता पर मिलने वाला मुआवजा शामिल है।

अगला लेख

Businessकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग