ऐपशहर

Gautam Adani news: हेल्थकेयर सेक्टर में गौतम अडानी का बड़ा दांव, मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर को खरीदने की तैयारी

अडानी ग्रुप (Adani Group) ने हाल में हेल्थकेयर सेक्टर (healthcare sector) में उतरने की घोषणा की थी। ग्रुप ने इसमें चार अरब डॉलर के निवेश की योजना बनाई है। अडानी ग्रुप सार्वजनिक क्षेत्र की फार्मास्यूटिकल कंपनी एचएलएल हेल्थकेयर लिमिटेड (HLL Healthcare Ltd) को खरीदने की होड़ में भी शामिल हैं।

Curated byदिल प्रकाश | नवभारतटाइम्स.कॉम 7 Jun 2022, 3:38 pm
नई दिल्ली: भारत और एशिया के दूसरे सबसे बड़े रईस गौतम अडानी (Gautam Adani) हेल्थकेयर सेक्टर (health services sector) में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है। अडानी ग्रुप (Adani Group) इसके लिए कई बड़े अस्पतालों, डायग्नॉस्टिक चेन और ऑनलाइन तथा डिजिटल फार्मेसी के अधिग्रहण की योजना बना रहा है। इनमें डायग्नोस्टिक चेन मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर लिमिटेड (Metropolis Healthcare Ltd) में मैज्योरिटी स्टेक भी शामिल है। मिंट की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि अडानी ग्रुप और अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज लिमिटेड (Apollo Hospitals Enterprise Ltd,) मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर में मैज्योरिटी स्टेक खरीदने की संभावनाएं तलाश रही हैं।
नवभारतटाइम्स.कॉम Gautam Adani
गौतम अडानी (फाइल फोटो)


अडानी ग्रुप ने हाल में हेल्थकेयर सेक्टर में उतरने की घोषणा की थी। ग्रुप ने इसके लिए एक नई कंपनी अडानी हेल्थ वेंचर्स लि. (एएचवीएल) का गठन किया है। स्वास्थ्य क्षेत्र में उतरने के लिए समूह की कई बड़ी कंपनियों के साथ बात चल रही है। अडानी ग्रुप स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में चार अरब डॉलर का निवेश कर सकता है। अडानी ग्रुप और पीरामल हेल्थकेयर सार्वजनिक क्षेत्र की फार्मास्यूटिकल कंपनी एचएलएल हेल्थकेयर लिमिटेड (HLL Healthcare Ltd) को खरीदने की होड़ में भी हैं। सरकार ने दिसंबर, 2021 को कंपनी में अपनी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी निजी क्षेत्र की इकाइयों को बेचने का फैसला किया था।

Gautam Adani News: गौतम अडानी ने खरीद ली गुजरात की ये स्पोर्ट्स टीम, एक नए अवतार में दिखेगा बेहद पुराना खेल
कितने का हो सकता है सौदा
सूत्रों के मुताबिक मेट्रोपोलिस के साथ डील एक अरब डॉलर की हो सकती है। मेट्रोपोलिस की शुरुआत 1980 के दशक में हुई थी और इसका कामकाज 19 राज्यों में फैला है। खासकर देश के पश्चिमी और दक्षिणी क्षेत्रों में इसकी मजबूत उपस्थिति है। अडानी ग्रुप देश के सबसे बड़े कारोबारी समूहों में से एक है। इसका सालाना रेवेन्यू 20 बिलियन डॉलर से अधिक है। ग्रुप की सात कंपनियां शेयर मार्केट में लिस्टेड हैं। हाल में ग्रुप ने अंतरराष्ट्रीय सीमेंट कंपनी होल्सिम के भारतीय बिजनस को खरीदने के लिए भारी-भरकम डील की थी।
लेखक के बारे में
दिल प्रकाश
दिल प्रकाश नवभारतटाइम्स.कॉम में असिस्टेंट न्यूज एडिटर हैं। उन्हें पत्रकारिता में 17 साल से अधिक अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत साल 2006 में यूनीवार्ता से की थी। शुरुआत में खेल डेस्क के लिए काम किया। इस दौरान राष्ट्रमंडल खेल (2010), हॉकी वर्ल्ड कप, आईपीएल और वनडे वर्ल्ड कप (2011) को कवर किया। फिर नेशनल ब्यूरो से जुड़े और पार्लियामेंट से लेकर राजनीति, डिफेंस और पर्यावरण जैसे कई विषयों पर रिपोर्टिंग की। इस दौरान तीन साल तक बीबीसी में भी आउटसाइड कंट्रीब्यूटर रहे। यूनीवार्ता में दस साल तक काम करने के बाद साल 2016 में बिजनस स्टैंडर्ड से जुड़े। फरवरी 2020 में ऑनलाइन का रुख किया।... और पढ़ें

अगला लेख

Businessकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग