लक्जमबर्ग, 24 सितंबर (एएफपी) यूरोपीय संघ की शीर्ष अदालत ने मंगलवार को कहा कि उपभोक्ताओं के गूगल सर्च पर खोज के परिणामों को ‘भूलाए जाने के अधिकार’ को यूरोपीय संघ से बाहर लागू करने की जरूरत नहीं है। यूरोपियन कोर्ट ऑफ जस्टिस ने इस मामले में गूगल को राहत प्रदान करते हुए यह व्यवस्था दी। यह फैसला इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इस बात को लेकर असमंजस था कि क्या यूरोपीय संघ के ऑनलाइन व्यवहार संबंधी नियम यूरोप की सीमाओं से बाहर भी लागू किए जाने चाहिए। गूगल ने दलील दी थी कि सर्च परिणामों को हटाने के क्रम में यूरोपीय संघ के कानून के दायरे में आने वाले सर्च परिणाम ही हटाए (भुलाए) जाने चाहिए। इस शर्त को उसके गूगल डॉट कॉम और यूरोप के बाहर की अन्य वेबसाइट पर लागू नहीं किया जाना चाहिए। एएफपी शरद मनोहरमनोहर
गूगल को गोपनीयता संबंध यूरोपीय संघ की शर्तों का वैश्विक स्तर अनुपालन करने की जरूरत नहीं : ईयू अदालत
लक्जमबर्ग, 24 सितंबर (एएफपी) यूरोपीय संघ की शीर्ष अदालत ने मंगलवार को कहा कि उपभोक्ताओं के गूगल सर्च पर खोज के परिणामों को ‘भूलाए जाने के अधिकार’ को यूरोपीय संघ से बाहर लागू करने की जरूरत नहीं है। यूरोपियन कोर्ट ऑफ जस्टिस ने इस मामले में गूगल को राहत प्रदान करते हुए यह व्यवस्था दी। यह फैसला इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इस बात को लेकर असमंजस था कि क्या यूरोपीय संघ के ऑनलाइन व्यवहार संबंधी नियम यूरोप की सीमाओं से बाहर भी लागू किए जाने चाहिए। गूगल ने दलील दी थी कि सर्च परिणामों को हटाने के क्रम में
भाषा 24 Sep 2019, 2:55 pm